फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किकि

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मंगलवार को टैगोर थियेटर में लगी लाइव क्लास में स्टूडेंट्स का हुजूम उमड़ पड़ा। वे इंटरनेशनल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजाइन (आईनिफ्ड) के कार्यक्रम में शिरकत करने सिटी ब्यूटीफुल आए थे। इस दौरान उन्होंने आईएनआईएफडी के स्टूडेंटं्स के साथ मुलाकात की और स्टूडेंट्स को फैशन के टिप्स दिए।
विज्ञापन

स्टूडेंट्स को मनीष मल्होत्रा ने इस विशेष लाइव क्लास के माध्यम से अपनी विशेषज्ञता, फैशन टिप्स और डिजाइन के एस्थेटिक्स को शेयर किया। जिन स्टूडेंट्स ने मनीष मल्होत्रा के लर्न फॉर्म मनीष मल्होत्रा डिजिटल प्रोग्राम के कई व्यापक वीडियो लेक्चर देखे हैं, वह काफी उत्साह के साथ भरे हुए थे। स्टूडेंट्स ने मनीष से फैशन के आगामी रुझानों, उनके फैशन और स्टाइल स्टेटमेंट, बॉलीवुड में फैशन, फैशन उद्योग के बाजार से संबंधित काफी चीजों के बारे में काफी सवाल पूछे। स्टूडेंट्स ने इस दौरान मनीष मल्होत्रा के साथ जमकर डांस भी किया।
इस अवसर पर मनीष मल्होत्रा ने कहा कि हर चीज की विविधता और डेमोग्राफिक्स दुनिया को करीब ला रही है। सोशल मीडिया ट्रेवल और एक दूसरे के साथ बातचीत इसको बनाने में अहम भूमिका निभाती है। इसलिए यह ऑनलाइन फैशन कोर्स सभी के लिए सीखने का वरदान है। मनीष मल्होत्रा ने कहा कि यह कोर्स अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध शिक्षाविदों और उद्योग जगत के प्रमुखों द्वारा क्यूरेट किया गया है। इस मौके पर उनके साथ रितु कोछड़ भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

फैशन के बादशाह मनीष मल्होत्रा से विशेष बातचीत
चंडीगढ़ के फैशन में कल्चर झलक
मैं दुनियाभर में घूमा हूं और मैंने पाया है कि हर शहर का अपना एक रंग है। वहां के लोगों का रहन-सहन उसे दूसरों से अलग बनाता है। कई सालों से चंडीगढ़ में आ रहा हूं। फैशन इंडस्ट्री में हूं तो जाहिर सी बात है लोगों का फैशन सेंस भी जज करता हूं। इसी से इंस्पायर्ड होकर मैंने कई डिजाइन तैयार किए हैं। यह कहना है प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का। वे मंगलवार को टैगोर थियेटर में आयोजित इंटरनेशनल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजाइन (आईनिफ्ड) के कार्यक्रम में पहुंचे थे।
उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के लोगों का अपना एक फैशन स्टाइल है। यह आपको दूसरे शहरों में देखने को नहीं मिलेगा। यहां पंजाबी कल्चर है तो ज्यादातर पहनावा पंजाबी होता है। इसमें कई रंग दिखते हैं। वहीं आपको वेस्टर्न टच भी दिखता है जिसे यहां के लोग पंजाबी पहनावे के साथ मैच करते हैं। दिल्ली और मुंबई में फैशन बहुत वैस्टर्न है एक्सपैरीमेंट बहुत ज्यादा है, लेकिन यहां एक लोग अपने कल्चर के साथ जुड़े बदलाव करते हैं जो कि उन्हें अलग दिखाता है।
सैर सपाटा है जिंदगी का हिस्सा
मनीष मल्होत्रा ने कहा कि उन्होंने उस दौर में फिल्मों में काम किया जब फिल्में इंडिया से बाहर विदेशों में शूट होने लगी थी। हर डायरेक्टर की अपनी एक अलग लोकेशन और देश हुआ करता था। ऐसे में क्रू के साथ ट्रेवलिंग शुरू की। एक रचनात्मक क्षेत्र में होने के लिए काफी कुछ रचनात्मकता लानी पड़ती है। अपने आपको एक दायरे में रखेंगे तो आपकी सोच भी उसी दायरे में रह जाती है। ट्रैवलिंग मेरी जिंदगी का एक अहम हिस्सा रही है। अलग-अलग जगह जाना वहां के लोगों को, वहां के कल्चर को जानना आपको आइडिया देता है। इसने मेरी फैशन सेंस को एक अलग लेवल देने का काम किया है।
यंग जनरेशन को सिखाना बहुत जरूरी
मनीष मल्होत्रा ने कहा कि फेसबुक, गूगल और इंस्टा जैसी सोशल साइट्स ने सभी एक बहुत बड़ा प्लेटफॉर्म दिया है। ऐसे में सारी जानकारी आपकी जेब में हैं। लोगों ने इसका यूज भी किया है। अपनी क्रिएटिवटी को उन्होंने यहां डिस्पेल करना शुरू किया है। इसके बावजूद मेरा पर्सनली मानना है कि आपकी जिंदगी के उतार चढ़ाव बहुत कुछ सीखाते हैं। जब मैंने काम शुरू किया था उस वक्त फीमेल डिजाइनर बॉलीवुड में ज्यादा हुआ करती थीं। ऐसे में अपनी जगह बनाना आसान नहीं था। आज फैशन इंडस्ट्री बहुत बदल चुकी है। इन्ही एक्सपीरियंस को में हमेशा अपकमिंग डिजाइनर से शेयर करता हूं ताकि वह हमारे एक्सपीरियंस से सीख सके। यह सब चीजे उन्हें गूगल पर नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें