फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, व्यक्ति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। कार की टक्कर लगने के बाद स्कूटी सवार जख्मी हो गया। इलाज खर्च देने की बात कहकर युवती ने पुलिस बुलाने से मना कर दिया था। बाद में उसने खर्च देने से मना कर दिया। इस पर सेक्टर-15 निवासी प्रवीण कोहली ने पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-15 के रहने वाले प्रवीण कोहली ने बताया कि वह 29 जून को अपनी पत्नी अनु के साथ एक्टिवा पर सवार होकर चक्रवर्ती अस्पताल सेक्टर-10 पंचकूला गए थे। रात साढ़े दस बजे प्रवीण कोहली अस्पताल से बाहर आकर स्कूटी पर बैठे। जैसे ही वह सेक्टर -11,15 चौक के पास पहुंचे। रांग साइड से अनियंत्रित कार आ रही थी। कार ने तेज रफ्तार से सीधे आकर एक्टिवा में टक्कर मार दी। दुर्घटना का पता चलते ही मेरी पत्नी अनु मौके पर पहुंची। कार चालक ने अपना नाम जिम्मी बताया था। जिम्मी ने गलती मानते हुए कहा था कि प्रवीण कोहली के इलाज के पैसे वह देगी। इस कारण उस समय पुलिस को सूचित नहीं किया। बाद में जिम्मी ने इलाज खर्च देने से मना कर दिया। पुलिस को शिकायत देने के बाद जिम्मी पर पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। मामले के जांच अधिकारी एएसआई अरविंद कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें