फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट 2019 में दिखी नए भारत की झलक, 'स्टडी इन इंडिया' अच्छा कदम, एजुकेशन हब बन रहा देश

Sat, 06 Jul 2019 10:34 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
पिछले चार साल से जारी हो रहे बजट को सरकार उस तरह पेश कर रही है जैसे नए भारत का उदय होगा। बिंदु भी उसी तरह पेश किए जा रहे हैं। चाहे उच्च शिक्षा के बजट को बढ़ाकर कर 400 करोड़ करना हो या फिर रिसर्च फाउंडेशन की स्थापना। किसानों के लिए उत्पादक संघों की स्थापना हो या फिर खिलाड़ियों के लिए खेलो इंडिया स्कीम चलाई हो। इन स्कीम का तुरंत लाभ न मिलकर एक-दो साल में बड़ा लाभ मिलना शुरू होगा। युवा मान रहे हैं कि यह सभी कदम नए भारत बनाने की ओर है। आइए जानते हैं क्या कहते हैं युवा-
विज्ञापन


एजुकेशन हब में तब्दील हो रहा देश
नई शिक्षा नीति की बात हो या फिर उच्च शिक्षा गुणवत्ता सुधार की। इसके लिए केंद्र सरकार ने बजट में प्रावधान ठीक किया है। धीरे धीरे व्यवस्था ठीक होती जाएंगी और देश एजुकेशन हब में तब्दील होता जाएगा।
- परविंदर सिंह कटोरा, एमए पंजाबी स्टूडेंट

फैकल्टी की व्यवस्था होनी चाहिए
बजट में उच्च शिक्षा के लिए 400 करोड़ रुपये देने की जो बात कही गई है। इसे विस्तृत रूप से समझाया जाना चाहिए ताकि विद्यार्थियों व शिक्षकों को पता लग सके। फैकल्टी की हर जगह कमी है। इस पर अधिक ध्यान देने की जरूरत थी।
विज्ञापन

- अनुज सिंह, कैमिकल इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स

‘स्टडी इन इंडिया’ अच्छा कदम
विदेशी स्टूडेंट्स को आकर्षित करने के लिए स्टडी इन इंडिया एक अच्छा कदम है। दुनिया में भारतीय शिक्षण संस्थानों की छवि और बेहतर करने के जो प्रयास किए जा रहे हैं, यह ठीक हैं। यह कदम नए भारत की ओर जा रहा है।
- पवन, यूआईईटी स्टूडेंट

 

युवाओं को मिले रोजगार के अवसर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और रोजगार के अवसर मिले। रोजगार की गति धीमी है, लेकिन बेसिक सुधार करते हुए युवाओं को नौकरी मिलेगी तो नए भारत के उदय में बड़ा योगदान होगा।
-अजय कुमार सिंधू, यूआईसीईटी स्टूडेंट

रिसर्च के क्षेत्र में सरकार का सराहनीय कदम
रिसर्च के क्षेत्र में केंद्र सरकार काम कर रही है। रिसर्च फाउंडेशन के जरिये रिसर्च को बढ़ावा मिलेगा। नए रिसर्च होंगे तो हर समस्या हल होगी। यह सरकार का सराहनीय कदम है। आगे भी रिसर्च के लिए कार्य होने की उम्मीद है।
- विप्रा शर्मा, रिसर्च स्कॉलर

नौकरी के रास्ते खोलने होंगे, तब होगा नए भारत का उदय
नया भारत बनाने के लिए कदम तो उठाए जा रहे हैं, लेकिन पूरी तरह नया तब होगा जब युवाओं को नौकरी के अवसर मिलेंगे। सरकार युवाओं को पढ़ाई के बाद रोजगार दे। रोजगार मिलेगा तो और रास्ते खुलेंगे।
- कोमलप्रीत कौर मांगट, प्राइवेट कोच वेट लिफ्टिंग

 
विज्ञापन

‘खेलो इंडिया स्कीम’ से बढ़ेगा मनोबल
खेलो इंडिया स्कीम से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा। खेलों में अधिक से अधिक युवा आएंगे। भविष्य के लिए यह योजना वरदान साबित होगी। ऐसी ही योजनाओं की युवाओं को उम्मीद है।
-अंजुम मोदगिल, इंटरनेशनल शूटर

खेलों पर अधिक ध्यान दे सरकार
खिलाड़ी देश का मान बढ़ाते हैं। इसलिए सरकार को खेलों पर अधिक ध्यान देते हुए उन्हें आगे बढ़ाना चाहिए। सरकार कदम उठा रही है, लेकिन जल्दी काम हों तो और अच्छी बात होगी।
- हरिंदरप्रीत सिंह, स्टूडेंट खालसा कॉलेज 26

स्पोर्ट्स एजुकेशन बोर्ड की स्थापना करना प्रशंसनीय
नया भारत बनाने की ओर सरकार कदम उठा रही है। लेकिन उन बिंदुओं को भी शामिल करना चाहिए जिससे शिक्षा को और पंख लग सकें। स्पोर्ट्स एजुकेशन बोर्ड की स्थापना सरकार का प्रशंसनीय कदम है।
-रवि कुमार, इंटरनेशनल प्लेयर, तलवारबाजी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें