चंडीगढ़। सेक्टर 9 में चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ऑॅफिस के ठीक सामने वीरवार को अचानक सड़क धंस गई। सड़क में लगभग एक फुट का गड्ढा हो गया। आसपास के लोगों ने मौके पर मौजूद सफाई कर्मचारियों को जानकारी दी। उन्होंने आसपास से कुछ पत्ते उठाकर गड्ढे के पास डाले ताकि कोई इसमें गिरे नहीं। कुछ देर बाद निगम के कर्मचारियों ने आकर मिट्टी से गड्ढे को बंद किया।
वीरवार सुबह हुई बारिश के बाद हाउसिंग बोर्ड केसामने वाली सड़क अचानक धंस गई। काफी देर तक लोगों का इस तरफ ध्यान नहीं गया। वहीं, एक कार का पहिया गड्ढे में जाने से अचानक बच गया। चालक ने गाड़ी को बचाकर निकालते हुए आगे गाड़ी खड़ी की। उसके बाद नजदीक ही काम कर रहे सफाई कर्मचारियों को बुलाकर गड्ढे के आसपास बेरिकेडिंग करने को कहा। कर्मचारियों ने वहां कुछ पत्ते लगाए और नगर निगम में फोन कर इसकी सूचना दी। थोड़ी देर बाद कर्मचारियों ने आकर मिट्टी से गड्ढे को भरा।