चंडीगढ़। बारिश की वजह से डड्डूमाजरा में सुबह 6 बजे से देर शाम तक बिजली गुल रही। इसकी वजह से पानी नहीं आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने पार्षद फरमिला को फोन किया तो वह भी बंद मिला। उधर, सेक्टर 15 स्थित वाटर वर्क्स पर भी किसी ने फोन नहीं उठाया।
लोगों ने बताया कि सुबह से डड्डूमाजरा में लाइट नहीं है। नगर निगम का फर्ज बनता है कि ट्यूबवेल चलवाकर लोगों को पानी उपलब्ध कराए। जब पार्षद को फोन कर रहे हैं तो बंद आ रहा है। एडिशनल कमिश्नर तिलकराज का भी फोन बंद है। टैंकर मंगवाने के लिए सेक्टर 15 स्थित वाटर वर्क्स के इमरजेंसी नंबरों पर कॉल किया, लेकिन वहां भी किसी ने फोन नहीं उठाया। टंकियों में भरा पानी दिनभर में खत्म हो गया। गर्मी के कारण पीने के पानी की भी काफी समस्या आ रही है।