फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश ने खोली पंचकूला नगर निगम की पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। प्री मानसून की पहली झमाझम बारिश से बेशक लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन मानसून से निपटने के लेकर नगर निगम पंचकूला कितना तैयार है इसकी सच्चाई लोगों के सामने आ गई। वीरवार को हुई बारिश से शहर में सड़क जलमग्न हो गए। कई पार्क तालाब में तबदील हो गए। रोड गलियां जाम होने से लोगों को जलभराव का सामना करना पड़ा। वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। लेकिन जैसे ही बारिश धीमी हुई जनजीवन अपने पटरी पर लौट आया। पानी घरों में घुसने से सामान खराब हो गए जबकि नगर निगम अधिकारियों ने दो दिन पहले ही दावा किया था कि वह मानसून से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा जलभराव सेक्टर-19, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-2, सेक्टर-10, सेक्टर-11, सेक्टर-20, सेक्टर-21, महेशपुर और आशियाना फ्लैट एरिया में हुआ। यहां बारिश थमने के करीब पांच से सात घंटे बाद भी पानी नहीं हटा। कुछ क्षेत्रों में तो लोग खुद ही बालटी लेकर सड़क किनारे जमा पानी को निकालते नजर आए। वहीं कुछ जगह पानी फैक्ट्री के अंदर घुसने से वर्करों को काम करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कें जलमग्न होने से वाहन चालकों को भी परेशानी हुई। महेशपुर निवासियों का कहना था कि रोड गलियां जाम होने से पानी घरों में घुस आया। घरेलू सामान गिला होने से खराब हो गए। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से इस ओर विशेष ध्यान देने की गुहार लगाई है। पंचकूला के विभिन्न सेक्टरों में खली पड़े प्लॉटों में पहली ही बारिश से गंदा पानी जमा होना शुरू हो गया है, जो आने वाले दिनों में इस गंदगी में पैदा होने वाले जानलेवा मच्छरों का संकेत दे रहा है।
बारिश से गुल हुई बिजली, उमस ने खूब सताया
बारिश और हवा के चलते लोगों को गर्मी में राहत मिली। लेकिन कई सेक्टरों में बिजली गुल होने से परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद दोपहर बारिश थमने के बाद निकली धूप से उमस की स्थिति पैदा हो गई। ऐसे में बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण लोगों को चिपचिपाहट का सामना करना पड़ा। हालांकि कई सेक्टरों में बिजली आपूर्ति बाधित रहने की सूचना एक दिन पूर्व ही पावरकॉम अधिकारियों की ओर से दी गई थी। अधिकारियों ने बताया था कि सेक्टर-16 और 17 में मेंटेनेंस के चलते बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। लेकिन बारिश के चलते इसके अलावा भी कई सेक्टरों में बिजली गुल रही। मध्य रात से बिजली गुल होने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

घग्गर का बढ़ा जलस्तर
घग्गर का जलस्तर एकाएक बढ़ गया है। जलस्तर को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने भी सावधानी संबंधी निर्देश जारी कर दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि घग्गर एरिया में पहले ही धारा 144 लागू है। ऐसे में घग्गर में नहाना और जाना वर्जित है। आदेश की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। कई दिनों से सूखी पड़ी घग्गर में भी आज पानी का तेज बहाव देखने को मिला, लेकिन अपनी जान जोखिम में डाल कर कई बच्चे घग्गर नदी के अंदर जाकर पानी के बहाव को देखते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें