फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू बनाएगा विकास की योजनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीयू अब तक शिक्षा के क्षेत्र में ही काम कर रहा था लेकिन अब चंडीगढ़ के विकास के लिए योजनाएं भी बनाएगा। इसके लिए सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी बनने जा रही है। इसका संचालन यूबीएस व पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विभाग करेंगे।
विज्ञापन

पीयू काफी समय से प्रस्ताव बना रहा था कि सरकारी योजनाएं बनाने में शिक्षा विशेषज्ञों का भी हाथ हो। योजनाएं जब सरकारें बनाती हैं तो कई विशेषज्ञ ऐसे होते हैं जो उस विषय के बारे में जानकारी नहीं रखते। इससे योजनाएं पूरी तरह धरातल पर नहीं उतर पातीं या फिर जनता उनका लाभ नहीं उठा पाती और लाखों, करोड़ों रुपये खर्च भी हो जाते हैं। इसी को ध्यान में रखकर पीयू चंडीगढ़ के विकास के लिए योजनाएं बनाएगा। सड़क, बिजली, पानी, पर्यावरण, शिक्षा आदि से जुड़ी योजनाओं पर काम होगा। दोनों विभाग के विशेषज्ञों की एक कमेटी बनेगी। हर विषय से जुड़े विशेषज्ञ यह कार्य करेंगे। बताया जाता है कि इस सेंटर की स्थापना इसी माह में होने की उम्मीद है। यूबीएस विभाग के चेयरमैन प्रो. दीपक कपूर कहते हैं कि सेंटर स्थापना की तैयारियां चल रही हैं। इसके जरिए योजनाएं तैयार की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें