चंडीगढ़। पीएम के साइंटिफिक एडवाइजर डॉ. एसके वासुदेव ने कहा कि देश के दस से 12 शहरों में साल 2020 तक पानी का बड़ा संकट होगा। इससे उबरने के लिए सरकार काम कर रही है। इसके लिए जल शक्ति मिशन शुरू किया जाएगा। इन शहरों में गंदे पानी का ट्रीटमेंट होगा। साफ पानी केवल पीने व नहाने के लिए प्रयोग होगा। बाकी पानी ट्रीट करके गाड़ी धोने, बगीचों में प्रयोग होगा। उन्होंने बताया कि पीयू की ओर किया गया सेमिनार काम आएगा।
उन्होंने कहा कि वर्षा का जल को बचाया जाए। उसका प्रयोग कई रूप में किया जाना चाहिए। उन्होंने पीयू के विशेषज्ञों से कहा है कि वह इसके लिए जागरुकता अभियान चलाएं ताकि पानी का संकट आने वाले समय में नहीं हो। केंद्र सरकार मिशन पर काम कर रही है। वाटर रिचार्जिंग बेहद जरूरी है। सभी को इस कार्य में हाथ बटाना चाहिए। इस दौरान यूके से आए विशेषज्ञों ने भी विचार रखे। सैफ लैब निदेशक प्रो. एसके मेहता ने पूरे सेमिनार की रूपरेखा रखी और सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पीयू पानी बचाने को लेकर अभियान चलाएगा। साथ ही लोगों को जागरुक करने का काम भी होगा।