फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली डिमांड के अब तक के सभी रिकार्ड टूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में दिनोंदिन बढ़ती गर्मी के बीच पॉवर डिमांड के अब तक केसभी रिकार्ड टूट गए हैं। मंगलवार को अधिकतम बिजली की मांग 426 मेगावॉट को पार कर गई। सोमवार को देर रात यह डिमांड 421 मेगावॉट के तक पहुंच गई थी। डिमांड बढ़ने से बिजली के कट ज्यादा लंबे न हों, इसलिए इलेक्ट्रिक डिपार्टमेंट ने अपने कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन

सिटी में लगातार बढ़ रही बिजली की खपत से यूटी का इलेक्ट्रिक डिपार्टमेंट परेशान है। इस संदर्भ में यूटी प्रशासन के चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद ने बताया कि कर्मचारियों पारा बढ़ने के साथ ही अलर्ट कर दिया है। उनका कहना है कि पॉवर डिमांड के अब तक के सारे रिकार्ड टूट गए हैं। सोमवार की दोपहर जहां पॉवर डिमांड 415 मेगावॉट रही। वहीं, देर रात यह डिमांड 421 मेगावॉट के तक पहुंच गई थी। मंगलवार की दोपहर अचानक डिमांड और अधिक बढ़ गई। यह 426 मेगावॉट तक पहुंच गई। विभागीय अधिकारियों की मानें तो पारा गिरने के बाद ही खपत में कमी आएगी। उनका कहना है कि विभाग बिजली की खपत से निपटने के लिए तैयार है।
विज्ञापन


ऐसे बढ़ी डिमांड
रविवार - 390 मेगावॉट
सोमवार - 421 मेगावॉट
मंगलवार - 426 मेगावॉट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें