फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉफी हाउस में मिलेगा वही साउथ इंडियन स्वाद, आज बनेंगे नियम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। इंडिया कॉफी हाउस के खाने में जो स्वाद स्टूडेंट्स को मिल रहा था, उससे कहीं अधिक स्वाद विद्यार्थियों को मिले, इसके लिए पीयू प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। वीसी प्रो. राजकुमार ने पूर्व एसवीसी प्रो. देविंदर सिंह की अध्यक्षता में कमेटी बनाई है। यह कमेटी कॉफी हाउस के पूरे एरिया को कवर करेगी ताकि अधिक से अधिक लाभ छात्रों को मिल सके। इसे लेकर बुधवार को बैठक होने जा रही है, जिसमें कई नियम तय होंगे। यह भी तय होगा कि इस एरिया को एक दुकानदार को दिया जाए या फिर कुछ पार्ट बनाए जाएं। पीयू भी अपनी आय बढ़ाएगा, उस उद्देश्य से भी देखा जाएगा।
विज्ञापन

पीयू प्रशासन ने पूर्व संचालक जॉय कुरुविला को रोकने की कोशिश की थी, लेकिन वह अपने निजी कारणों के चलते हाउस छोड़ गए। उनसे इमोशनल टच सभी का रहा। हाउस का अच्छा माहौल बनाने के लिए कमेटी कई निर्णय लेगी। सूत्रों का कहना है कि स्वाद स्टूडेंट्स को बेहतर मिले, इसलिए साउथ इंडियन ही भोजन यहां मिलेगा। किसी अन्य को नहीं दिया जाएगा। कमेटी के नियमों का जो पालन करेगा, उसी शॉपकीपर का चयन होगा। बताया जाता है कि पीयू परिसर में साउथ इंडियन खाने पर काम कर रहे दुकानदारों को प्राथमिकता मिलेगी। साथ ही भोजन की गुणवत्ता के साथ किराया पीयू को ठीक दे सकें, उन्हें चुना जाएगा। फाइनल निर्णय बुधवार को होने वाली बैठक में लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें