फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड स्तरीय पहली बैठक में 81 मुद्दों पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। वार्ड की छोटी से छीटी समस्या को जल्द हल करवाने के मकसद से नगर निगम ने वार्ड स्तरीय बैठक बुलानी शुरू कर दी है। सेक्टर-17 स्थित नगर निगम बिल्डिंग के कॉन्फ्रेंस हॉल में मंगलवार को पहली वार्ड बैठक बुलाई गई, जिसमें वार्ड-1 से 5 में आने वाली समस्या पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मेयर राजेश कालिया, चीफ इंजीनियर मनोज कुमार बंसल, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के अलावा सभी पार्षद मौजूद रहे। वार्ड स्तरीय दूसरी बैठक अगले मंगलवार को होगी, जिसमें वार्ड नंबर-7 से 12 तक की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन


वार्ड नंबर-1 के इन मुद्दों पर हुई चर्चा

- सेक्टर 7-सी के पार्किंग क्षेत्रों में मरम्मत और रखरखाव का काम।
- सेक्टर 2 में वी6 सड़क का पुनर्निर्माण कार्य।
- सेक्टर-9सी, सेक्टर 11ए और बी की सड़कों पर पैच वर्क।
- विज्ञान पथ की रीकारपेटिंग का कार्य।
- ठोस कचरा उठाने के लिए अतिरिक्त ट्रैक्टर ट्रॉलियों और रेहड़ियों की आवश्यकता।
- सेक्टर-8 सी पर वी 6 सड़क के किनारों में पेवर ब्लॉक का काम।
- सेक्टर 7-सी में ग्रीन बेल्ट के वॉकिंग ट्रैक।
- ग्रीन बेल्ट, सेक्टर 10 में ओपन एयर जिम का प्रावधान।
- बूथ मार्केट, सेक्टर 7 में टॉयलेट ब्लॉक की व्यवस्था की स्थिति।
- सेक्टर 8 में एमपीलैड फंड से स्कूल वर्मदा के कंक्रीट फ्लोरिंग की स्थिति।
- वी-3 रोड डिवाइडिंग सेक्टर 11 और 12 पर सड़क के किनारे रेलिंग और फुटपाथ का प्रावधान।

वार्ड नंबर-2 के इन मुद्दों पर हुई चर्चा
- सेक्टर 15-सी में सड़कों के बचे हुए हिस्से में सड़क की मरम्मत और पैच वर्क।
- फ्लोरल गार्डन, सेक्टर 15 ए और बी में ट्यूबवेल का न चलना।
- वार्ड 2 में ग्रीन बेल्ट और पार्कों में टीटी पानी की नॉन-एवेलबिलिटी।
- सेक्टर 15-डी में घरों के बाहर सीवर लाइन का प्रावधान।
- पटेल मार्केट में नियमित रूप से अतिक्रमण विरोधी ड्राइव की आवश्यकता।
- पटेल मार्केट के आसपास पार्किंग स्थलों और सड़क के किनारे का उचित सीमांकन।
- सेक्टर-15 ए और बी में टाइल का काम पूरा करना।
- सेक्टर-15 के किताब मार्केट के पास जलभराव की जांच कर ठीक किया जाए।
- सेक्टर 10 में वी6 रोड से अतिक्रमण हटाया जाए।
- पटेल मार्केट में सीवरेज सिस्टम को मजबूत किया जाए और ढाबों के पास से अतिक्रमण हटाया जाए।

वार्ड नंबर-3 के इन मुद्दों पर हुई चर्चा
- इंजीनियरिंग विंग में फाइल ट्रैकिंग सिस्टम को बहाल किया जाए।
- सेक्टर 22 में बैक लेन और घास काटने का रखरखाव।
- सफाई के लिए कर्मचारियों को झाड़ू, दस्ताने, मास्क और अन्य आवश्यक वस्तुएं मुहैया कराना।
- सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए संबंधित क्षेत्र के सब इंस्पेक्टर और स्वच्छता विंग के सफाई कर्मी के संपर्क नंबर स्थानीय निवासियों को दिए जाएं।
- सेक्टर 17 से सटे पार्क में बेंच और बच्चों के खेलने के उपकरण।
- होटल अरोमा और होटल पिकाडली के पास अतिक्रमण जांच और हटाने की व्यवस्था करना।
- सेक्टर 22 ए और डी में सड़कों की दोबारा मरम्मत।
- सेक्टर 37 और 22 में वाटर वर्क्स से डेडिकेटेड वाटर सप्लाई लाइन मुहैया कराकर सेक्टर 22 सी और डी में पानी का प्रेशर बढ़ाया जाए।
- वार्ड नंबर 3 में तैनात बागवानों की सूची संबंधित क्षेत्र के पार्षद को दी जाए।
- जगत सिनेमा के पास पार्क में बेंच का प्रावधान।
- सेक्टर 22 स्थित सनलाइट पार्क में हाई मास्ट लाइट देने के लिए फिजिबिलिटी चेक की जाए।
- शास्त्री मार्केट में अतिक्त्रस्मण को रोकने के लिए नियमित ड्राइव।

वार्ड नंबर-4 के इन मुद्दों पर हुई चर्चा
- सेक्टर 23 के सहज सफाई केंद्र से तुरंत मलबा हटाया जाए।
- सेक्टर 23 और 24 में जल आपूर्ति लाइन को और मजबूत करना।
- जहां आवश्यक हो, सेक्टर 23 और 24 में सड़क गलियां प्रदान की जानी चाहिए।
- फ्रेगरेंस गार्डन में अतिरिक्त टॉयलेट ब्लॉक उपलब्ध कराना।
- सेक्टर 23-सी में बेंच, हट्स और उचित लैंडस्केपिंग आदि प्रदान करके पार्क विकसित किया जाए।
- बैंबू गार्डन में फव्वारा आदि को मेंनटेन कर रखा जाए।
- बैंबू गार्डन में टॉयलेट ब्लॉक को तुरंत ध्वस्त किया जाना चाहिए।
- बैंबू गार्डन से फ्रेगरेंस गार्डन खुले सीवर पॉइंट्स जांच कर उन्हें बंद किया जाए।
- वार्ड विकास निधि से सेक्टर 23 और 24 में ओपन एयर जिम का प्रावधान।
- सेक्टर 24 में स्थित मिनी रोज गार्डन में टूटे हुए बच्चों के उपकरणों की मरम्मत।
- बैंबू गार्डन की सीढ़ियों की मरम्मत की जाए और रैंप की सुविधा दी जाए।
- सामुदायिक केंद्र में क्षेत्र पार्षद के कार्यालय कक्ष का फर्नीचर और नवीनीकरण।

वार्ड नंबर-5 के इन मुद्दों पर हुई चर्चा
- मिल्क कॉलोनी, धनास में सड़क का पुनर्निर्माण कार्य।
- धनास के कम्युनिटी सेंटर में रसोई की मरम्मत।
- अमन और चमन कॉलोनी में टाइल्स/पेवर ब्लॉक के कार्य को पूरा करना।
- मिल्क कॉलोनी के कम्युनिटी सेंटर में छत रिसाव की मरम्मत की जाए।
- सेक्टर 25 में पानी की आपूर्ति और सीवरेज समस्या की जांच की जाएगी और अमन और चमन कॉलोनी में पानी की आपूर्ति लाइनों के अपग्रेडेशन कार्यों का अनुमान तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

- सेक्टर 25 कॉलोनी में पेवर ब्लॉक के टूटे हुए क्षेत्रों की जांच और मरम्मत की जाएगी।
- कच्ची कॉलोनी, धनास में पानी की आपूर्ति और शौचालय ब्लॉक का अस्थायी प्रावधान किया जाए।
- धनास में डार्क स्पॉट पर लाइट्स की व्यवस्था की जाएगी
- वार्ड विकास निधि से सेक्टर 25 मुस्लिम कब्रिस्तान में बॉडी फ्रीजर का प्रावधान किया जाना चाहिए।
- सेक्टर 25 स्थित कॉलोनी के पार्कों में बच्चों के खेलने के उपकरण और रोशनी मुहैया कराना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें