पंजाब विश्वविद्यालय छात्रों की समस्या समाधान के लिए दो काउंसलरों की तैनाती करने जा रहा है। यह अंशकालिक होंगे। अभ्यर्थियों से इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। छात्रों की काउंसिलिंग के लिए यह काउंसलर रखे जा रहे हैं। इसमें एक मेल तो दूसरा फीमेल होगा। 20 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा।
साक्षात्कार के आधार पर उनका चयन होगा। साइकोलॉजी से एमए उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। एमए में 55 फीसदी अंक होना जरूरी है। अभ्यर्थी आवेदन पीयू की वेबसाइट पर करेंगे। 30 जुलाई को दिन में 11.30 बजे पीयू कॉलेज भवन में साक्षात्कार होंगे। अभ्यर्थियों के सभी मूल प्रमाण पत्रों की जांच होगी।
पीयू प्रशासन ने इसके साक्षात्कार में निष्पक्षता व पूरी पारदर्शिता बनाए रखने के आदेश दिए गए हैं। कहा है कि सिफारिश के आधार पर किसी का चयन नहीं होगा। योग्यता के बल पर ही काउंसलर रखे जाएंगे। इसकी तैयारी में पीयू प्रशासन भी लग गया है। वहीं अभ्यर्थियों को भी सूचना मिली तो वह भी तैयारी कर रहे हैं।