चंडीगढ़। पीयू यूबीएस की ओर से शुरू किए गए एमबीए एंटरप्रेन्योर कोर्स में सीटें पांच जुलाई को फुल हो जाएंगी। इस दिन सभी विद्यार्थियों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया है। इसी दिन फीस भी जमा की जाएगी। यदि कोई विद्यार्थी दाखिला नहीं लेगा तो उसकी सीट के लिए अन्य विद्यार्थी का चयन कर लिया जाएगा। उसके लिए फिर साक्षात्कार होगा।
यूबीएस की ओर से इस बार यह नया कोर्स शुरू करवाया गया है। इस कोर्स में 25 सीटें हैं। इसके लिए कैट के विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया था। पिछले दिनों इन विद्यार्थियों को ग्रुप डिस्कशन व साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। लगभग सभी सीटें फुल हैं। आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों की सीटें नहीं भर पा रही थीं। उसमें कुछ सीटें अन्य वर्ग के विद्यार्थियों को दी जाएंगी। पांच जुलाई का स्थिति साफ हो जाएगी। बताया जाता है कि इस कोर्स की सालाना फीस एक लाख है। प्रति सेमेस्टर 50 हजार रुपये फीस विद्यार्थियों को देनी होगी। फीस को लेकर सिंडिकेट में सवाल उठे थे, लेकिन बाद में यूबीएस के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।