फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमोशन के बाद यूटी पुलिस ने डीएसपी के किए ट्रांसफर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी पुलिस ने मंगलवार को सात डीएसपी केट्रांसफर कर दिए। इनमें से तीन पुलिस अफसरों को प्रमोट कर डीएसपी बनाने के बाद तबादला किया गया। यह निर्णय अन्य पुलिसकर्मियों की पोस्ट में बढ़ोतरी को देखते हुए लिया गया है।
विज्ञापन

यूटी पुलिस ने मंगलवार को एसडीपीओ ईस्ट की पोस्ट पर तैनात अमराओ सिंह को डीएसपी सिक्योरिटी हेडक्वार्टर बनाया। डीएसपी पीसीआर में तैनात देवेंद्र शर्मा को डीएसपी सिक्योरिटी और डीएसपी सिक्योरिटी केवल कृष्ण को डीएसपी ट्रैफिक एडमिन हेडक्वार्टर की जिम्मेदारी दी गई है। यूटी पुलिस में तैनात सीता देवी का प्रमोशन कर डीएसपी ट्रेनिंग के लिए भेजा गया है। इसके अलावा गुरुमुख सिंह को प्रमोशन के बाद डीएसपी पीसीआर व दिलशेर सिंह को प्रमोशन के बाद एसडीपीओ ईस्ट की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें