फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशनगढ़ गांव में डोर टू डोर कचरा कलेक् शन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। किशनगढ़ गांव में सोमवार से डोर-टु-डोर कचरा कलेक्शन शुरू हो गया है। मेयर राजेश कालिया और कमिश्नर केके यादव ने हरी झंडी दिखकर डोर-टु-डोर कचरा कलेक्शन करने वाली 5 गाड़ियों को रवाना किया। इस दौरान गांव के पूर्व सरपंच केसाथ ही एडिशनल कमिश्नर एसके जैन और एमओएच डॉ. एपी सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मेयर ने बताया कि यह पांच गाड़ियां गांव के लगभग 3500 घरों से सेग्रीगेट कचरा इकट्ठा करेंगी। शहर से डोर-टु-डोर कचरा कलेक्शन के लिए 3.2 क्यूबिक मीटर क्षमता के 99 वाहन खरीदे गए हैं। वहीं, हाल ही में नगर निगम में शामिल 13 गांवों के लिए 55 वाहन खरीदे गए हैं। कमिश्नर ने कहा कि इससे पहले सारंगपुर, खुड्डा जस्सू, बहलाना, रायपुर खुर्द, मक्खनमाजरा और रायपुर कलां में डोर-टु-डोर कचरा कलेक्शन के लिए 21 गाड़ियां चलाई जा चुकी हैं। मेयर ने लोगों की समस्याओं को भी सुना। उन्होंने कहा कि जल्द ही कैंप लगाकर गांव की समस्याओं को हल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें