फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में हेरोइन सप्लाई करने जा रहा एलएलबी का स्टूडेंट काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एलएलबी के एक छात्र को हेरोइन तस्करी करने जाते समय कार समेत पकड़ लिया। आरोपी से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपी ट्राइसिटी में ही हेरोइन सप्लाई करता था। आरोपी की पहचान पंकज कुमार निवासी चरखी थाना सदर दादरी जिला भवानी हरियाणा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ एसटीएफ के थाना फेज-चार में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। एसटीएफ के सहायक इंस्पेक्टर जनरल पुलिस हरप्रीत सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है, उम्मीद है कई और राज खुलेंगे।
जानकारी के मुताबिक एसटीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर फेज-11 में बावा व्हाइट हाउस के पास नाका लगाया हुआ था। तभी सफेद रंग की आई-20 कार में सवार होकर आरोपी आईआईएसईआर साइड से मोहाली में नशा सप्लाई करने आ रहा था। इस दौरान एसटीएफ की टीम ने उसे रोक लिया गया। इस दौरान जब उसकी तलाशी ली गई तो हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन

ऐसे रखा इस काले कारोबार में पैर
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह पढ़ाई के लिए बैंगलुरु चला गया था। जहां पर एलएलबी सेकेंड सेमेस्टर का छात्र है। जनवरी 2019 में अपने दोस्तों की गलत संगति में पढ़कर हेरोइन पीने लग पड़ा था। उसने पूछताछ में बताया है कि आईपीएल के मैचों में पैसे लगाए थे, लेकिन इस दौरान उसे घाटा पड़ गया। ऐसे में दोबारा हेरोइन पीने और बेचने लग पड़ा था।
1100 में लाकर 2500 रुपये तक बेचता था
आरोपी ने बताया कि वह हेरोइन दिल्ली जाकर एक नाइजीरियन से खरीदकर लाता था। उसे प्रति ग्राम हेरोइन 1100 रुपये में मिलती थी। जिसे वह 2200 और 2500 में बेचता था। पुलिस अब उन लोगों की पड़ताल करने में जुटी हुई है, जो कि इस काम में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें