फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीत की धारा बही

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सुरीली आवाज के धनी बच्चों और युवाओं ने चंडीगढ़ के गवर्नमेंट म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी सेक्टर-10 के ऑडिटोरियम में अपनी प्रतिभा से सभी का दिल जीत लिया। अपंग सेवा संस्था की तरफ से आयोजित सिंगिंग स्टार- 2019 नामक कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने ऐसे गीत सुनाए कि सभी मस्त हो गए। इस मौके पर फैशन डिजाइनर अनुराधा पुरी मुख्य अतिथि थीं। अनुराधा पुरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सिंगिंग स्टार- 2019 में 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर संस्था की तरफ से सिंगर एवं म्यूजिक टीचर सारिका गुप्ता, म्यूजिक डायरेक्टर वरिंदर बच्चन, सिंगर दीप सूफी, विना सॉफ्ट, शारदा शशी गुप्ता सरबजीत कौर के अलावा संस्था के मैनेजर अमर वर्मा डायरेक्टर शिखा वर्मा के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

संस्था के मैनेजर अमर वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में पहला स्थान यमुनानगर के पुनीत, दूसरा स्थान चंडीगढ़ के ध्रुव ने प्राप्त किया। संस्था की डायरेक्टर शिखा वर्मा ने बताया कि इस संस्था का मुख्य उद्देश्य है कि जो भी व्यक्ति शारीरिक रूप से कमजोर है उनका पूरा सहयोग करना इसके अलावा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है उनके संस्थान ने शारीरिक रूप से विकलांग सैकड़ों लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें