कालका। कालका रेलवे रोड स्थित एक दुकान में चोरो ने सेंध लगा दी। जानकारी देते हुए रेलवे रोड पर स्थित शर्मा जनरल स्टोर के मालिक विमल शर्मा ने बताया कि एक आटो वाले ने उनके भाई को दुकान का शटर खुला होने की जानकारी दी जिसके बाद सवा 4 बजे के करीब उनके भाई ने फोन पर उन्हें मामले की सूचना दी जिसके बाद वह तुरंत दुकान पर पहुंचे और देखा कि दुकान का आधा शटर खुला हुआ था और सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था तथा दुकान का गल्ला बाहर निकला हुआ था। वहीं दुकान के ताले सामने वाली ही एक दुकान के पास पड़े हुए थे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि चोर उनकी दुकान से शादियों में पहनने के लिए बनाए गए 1000 रुपये का 1 हार, 500 रुपये के 5 हार, 200 रुपये के 10 हार, 50 रुपये के नोटों के पैकेट, 10 के नए नोटों के 8 पैकेट, नोट 4 मोबाइल और 35 हजार रुपये की नगदी उड़ा ले गए। उन्होंने बताया कि उनका कुल मिलाकर 60 हजार से 65 हजार का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि इसी सूचना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।