फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार चाहे जितने भी केस दर्ज करे नहीं हटेंगे पीछे: मुकेश गुर्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। प्रदेश सरकार चाहे जितने भी केस दर्ज करे वोकेशनल टीचर्स एसोसिएशन पीछे नहीं हटेगी। वह अपनी मांगों को लेकर एक फिर सोमवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आवास का घेराव करेंगे। यह ऐलान वोकेशनल टीचर्स एसोसिएशन के हरियाणा राज्य प्रधान मुकेश गुर्जर ने किया है। वह रविवार को यहां एक निजी होटल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मीडिया कर्मियों से बात कर रहे थे। वहीं, वोकेशनल टीचर्स एसोसिएशन का प्रदर्शन सेक्टर-पांच स्थित धरनास्थल पर रविवार को भी जारी रहा। मुकेश गुर्जर ने कहा कि सोई हुई मनोहर लाल सरकार व शिक्षा विभाग को जगाने का काम वोकेशनल टीचर्स करेंगे। टीचर्स अपना अधिकार हासिल करने के बाद अनिश्चितकालिन धरना-प्रदर्शन को समाप्त करेंगे।
विज्ञापन

राज्य महासचिव अनूप ढिल्लों ने कहा कि सरकार और शिक्षा विभाग के अधिकारी मासिक वेतन बढ़ाने के झूठे आश्वासन दे रहे हैं। लेकिन वह लैटर जारी नहीं कर रहे हैं। सरकार खुद चाहती है कि वोकेशनल टीचर्स प्रदर्शन करें। अगर ऐसा नहीं होता तो वोकेशनल टीचर्स का लैटर जारी हो जाता। वर्तमान में मनोहर सरकार हर चीज को विधानसभा चुनाव से जोड़कर देख रही है। राज्य कोषाध्यक्ष राहुल मित्तल ने कहा कि अब वोकेशनल टीचर्स ने आर-पार की लड़ाई का फैसला कर लिया है। सरकार बार-बार वादा करके मुकर रही है। सातवें वेतन आयोग के बाद हरियाणा सरकार ने हर कच्चे कर्मचारियों की वेतन में वृद्धि की, लेकिन वोकेशनल टीचर्स को फिर नजर अंदाज कर दिया।

प्राइवेट कंपनियां कर रही हैं टीचर्स का शोषण
राज्य कोषाध्यक्ष राहुल मित्तल का आरोप है कि सरकार प्राइवेट कंपनियों के माध्यम से वोकेशनल टीचर्स का शोषण करवा रही है। इसी के विरोध में वह कल सीएम आवास का घेराव करेंगे। गौरव राणा ने कहा कि वोकेशनल टीचर्स की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन टीचर्स युवा शक्ति हैं, किसी दबाव व धमकी से पीछे नहीं हटने वाले हैं। वोकेशनल टीचर्स सुमनदीप ढिल्लों ने कहा कि एक तरफ तो सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का ढिंढौरा पीट रही, वहीं दूसरी तरफ महिला वोकेशनल टीचर्स को थानों में ले जाया जा रहा है। शिक्षकों के साथ अगर सरकार का ये रवैया है तो आम आदमी का कितना शोषण हो रहा होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


सरकार से सम्मान की दरकार
सरकार को चाहिए की वह जल्द से जल्द वोकेशनल टीचर्स को पूरा मान सम्मान दे। टीचर्स के ऊपर दर्ज सभी केस वापस लिए जाएं। वह 13 जून से प्रदर्शन कर रहे हैं। इसकेे बाद भी सरकार की ओर से कोई सुनवाई नहीं की गई है। वोकेशनल टीचर्स ने हरियाणा की प्रगति में अहम भूमिका निभाई हैं। इन विषयों में इन रोल विद्यार्थियों को स्किल्स एजूकेशन में निपुण करके उसको सेल्फ डिपेंनडेंट की श्रेणी में लाकर हरियाणा की उन्नति में योगदान देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें