फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने मंदिर से उड़ाए दो दानपात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। चंडीमंदिर कालका रेलवे लाइन के समीप रत्तपुर कालोनी में स्थिति उमापति महादेव मंदिर में शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों ने मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़ कर मंदिर में रखे दो दानपात्र चोरी कर लिए। मंदिर संचालक वशिष्ठ मिश्रा व पुजारी जनार्दन शास्त्री ने बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे वे मंदिर के मुख्य गेट को ताला लगा कर चले गए और रविवार की सुबह करीब 4:30 बजे जब मंदिर का ताला खोलने आये तो देखा कि मंदिर के मेंन गेट की कुंडी और ताला टूटा हुआ है। मंदिर के अंदर जा कर देखा तो पता चला कि मंदिर में रखे दोनों दानपात्र गायब हैं। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मंदिर पुजारी ने बताया कि मंदिर संचालक के बेटे आशुतोष ने रविवार की सुबह करीब 8:00 बजे मंदिर के समीप एक भागते लड़के का अपने साथियों के साथ पीछा किया। लेकिन लड़का उनके हाथ नहीं आया। जिस तरफ वो लड़का भागा था उसी रास्ते पर रेलवे लाइन के पार नदी किनारे दोनों दानपात्र पड़े हुए मिले। दोनों दानपात्र को पत्थर से तोड़ा गया था और उसमें दान किए गए पैसे गायब थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें