फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोकेशनल टीचर्स की चेतावनी, अब की बार हाउसिंग बोर्ड चौक पर भी नहीं रोक पाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। वोकेशनल टीचर एसोसिएशन ने 19वें दिन अनिश्चितकालीन धरना दिया। सेक्टर -5 स्थित धरना स्थल में वोकेशनल टीचर्स ने धरना दिया। टीचर्स ने कहा कि मौजूदा सरकार और शिक्षा विभाग की मिलीभगत के कारण हमारी सैलरी नहीं बढ़ रही है।
विज्ञापन

टीचर्स एसोसिएशन के राज्य प्रधान मुकेश गुर्जर ने कहा कि एक जुलाई को फिर से सीएम आवास का घेराव किया जाएगा। पुलिस ने बिना किसी बात के वोकेशनल टीचर्स पर मुकदमा दर्ज कर दिया। टीचर्स ने रोड जाम नहीं किया बल्कि पुलिस ने खुद बैरिकेड लगाकर रास्ता बंद कर रखा था फिर मुकदमा किस बात का।
राज्य महासचिव अनूप ढिल्लों ने कहा कि ऐसे मुकदमों से वोकेशनल टीचर्स पीछे नहीं हटेंगे। प्रदर्शन करना हर व्यक्ति का संवैधानिक अधिकार है। इसके लिए अगर हाईकोर्ट जाना पड़े तो वोकेशनल टीचर्स गुरेज नहीं करेंगे। वोकेशनल टीचर्स 19 दिन से पंचकूला में धरने पर है मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही। यह किसी को दिखाई नहीं दे रहा प्रशासन को हमारी मांगों पर भी ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

राज्य कोषाध्यक्ष राहुल मित्तल ने कहा कि सोमवार को वोकेशनल टीचर्स सैकड़ों की संख्या में जोरदार प्रदर्शन करेंगे अगर मांगें पूरी नहीं हुई तो वोकेशनल टीचर्स आंदोलन को और तेज कर देंगे। वोकेशनल टीचर्स सोमवार को स्कूलों से सामूहिक रूप से छुट्टी लेकर बड़ी संख्या में पंचकूला पहुंच रहे हैं और इसके बाद सीएम आवास का घेराव करके रहेंगे। अब की बार वोकेशनल टीचर्स को हाउसिंग बोर्ड चौक पर भी नहीं रोक पाएंगे। पहले भी 14 जून को वोकेशनल टीचर्स सीएम आवास का घेराव कर चुके हैं। सीएम आवास से प्रतिनिधि ने आकर वोकेशनल टीचर्स को आश्वासन दिया था लेकिन वोकेशनल टीचर्स नहीं माने और बैरिकेड की तरफ बढे़। इसके बाद वोकेशनल टीचर्स और पुलिस के बीच टकराव हुआ। पुलिस ने वोकेशनल टीचर्स को हिरासत में ले लिया और उन पर सात इक्कावन का मुकदमा दर्ज करके छोड़ दिया गया। लेकिन वोकेशनल टीचर्स फिर भी पीछे नहीं हट रहे हैं। उन्होंने सोमवार को स्कूलों से सामूहिक रूप से छुट्टी लेकर बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें