स्कूल में एडमिशन के लिए पहुंचे विद्यार्थी
- फोटो : अमर उजाला
11वीं कक्षा में दाखिले के लिए शुक्रवार को चंडीगढ़ के स्कूलों में लाइन लगी रही। स्कूल व स्ट्रीम अलॉट होने के बाद सभी स्टूडेंट्स फीस और डॉक्युमेंट्स जमा कराने पहुंचे। इस दौरान डॉक्युमेंट्स पूरे नहीं होने की वजह से कई स्टूडेंट्स को स्कूल के चक्कर भी लगाने पड़े। हालांकि जो स्टूडेंट्स शुक्रवार को फीस और डॉक्युमेंट्स जमा नहीं करा पाएं हैं, वह शनिवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक स्कूल में फीस जमा करा सकते हैं। 1 जुलाई से क्लासेज शुरू हो जाएंगी। जो स्टूडेंट्स अपने स्कूल व स्ट्रीम को लेकर संतुष्ट नहीं हैं, वह 15 जुलाई से शुरु होने वाली दूसरी काउंसलिंग में आवेदन कर सकते हैं।
दाखिला के वक्त यह डॉक्युमेंट्स रखें साथ
- स्टूडेंट और उसके परिजनों के साइन किए हुए रजिस्ट्रेशन फार्म
- 10वीं कक्षा की मार्कशीट या रिपोर्ट कार्ड
- कैरेक्टर सर्टिफिकेट
- ग्रेडेशन सर्टिफिकेट (स्पोर्ट्स कैटेगरी में दाखिला लेने वालों के लिए)
- तीन पासपोर्ट साइज की लेटेस्ट फोटो