फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब तक मैं हूं, डड्डूमाजरा में नहीं लगने दूंगा कोई मृत जानवरों का निस्तारण प्लांट : कालिया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। डड्डूमाजरा से डंपिंग ग्राउंड हटाने और यहां पर मृत जानवरों का निस्तारण प्लांट नहीं लगाने के लिए ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सदस्यों ने वीरवार को आमसभा का आयोजन किया। इसमें मेयर राजेश कालिया को भी आमंत्रित किया गया था। इस दौरान लोगों ने मेयर से कहा कि आपके और सांसद के आश्वासन के बावजूद अब तक डंपिंग ग्राउंड नहीं हटा। वहीं, मृत जानवरों का प्लांट लगाकर हमारी समस्या बढ़ाई जा रही है। इस पर मेयर ने लोगों को आश्वासन दिया कि जब तक मैं हूं, प्लांट नहीं लगने दूंगा।
विज्ञापन

मेयर ने लोगों को आश्वासन दिया कि सदन की बैठक में शुक्रवार को इस मुद्दे को उठाएंगे। ज्वाइंट एक्शन कमेटी के अध्यक्ष दयाल कृष्ण ने कहा कि डंपिंग ग्राउंड हटाने के लिए धरने पर बैठे लोगों को जूस पिलाकर सांसद किरण खेर ने अनशन समाप्त कराया था। उसके बाद 2014 में जीत भी पक्की की, लेकिन उसके बाद सांसद ने क्षेत्र में कभी मुड़कर नहीं देखा। गवर्नर से मिलकर प्लांट न लगाने व डंपिंग ग्राउंड को हटाने की अपील की है। यदि यही हाल रहा तो अभी जहरीली हवा में थोड़ा जी रहे हैं, लेकिन उसके बाद तो यहां रहना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें