फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी की बिल्डिंग फायर सेफ नहीं, विभाग ने भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर को स्मार्ट बनाने के लिए स्मार्ट सिटी लिमिटेड की स्थापना की गई थी, लेकिन हैरानी की बात है कि स्मार्ट सिटी बिल्डिंग ही फायर सेफ नहीं है। इसकी वजह से चंडीगढ़ फायर डिपार्टमेंट ने नोटिस भेजा है। बीते दिनों फायर डिपार्टमेंट ने सेक्टर-17 स्थित स्मार्ट सिटी बिल्डिंग में फायर उपकरणों की जांच की थी। इस दौरान स्मार्ट सिटी बिल्डिंग में कई अनियमितताएं पाई गई थीं। नेशनल बिल्डिंग कोड के मुताबिक वेट-रिसर सिस्टम सभी फ्लोर पर जरूरी होता है, लेकिन स्मार्ट सिटी के बिल्डिंग में सब गायब था। इसके साथ ही, एमरजेंसी एग्जिट के रास्ते एकदम साफ होने चाहिए, लेकिन स्मार्ट सिटी बिल्डिंग में एमरजेंसी एग्जिट पर ही सामान रखा हुआ था।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी बिल्डिंग में बीते एक साल में दो बार आग लगी है। मई 2018 में आग लगने के कारण स्मार्ट सिटी बिल्डिंग का फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान जल गया था। चीफ फायर ऑफिसर अनिल गर्ग ने एमसी के चीफ इंजीनियर को भी सेक्टर 17 स्थित नगर निगम बिल्डिंग में फायर उपकरणों की सही स्थिति नहीं होने को लेकर नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही सेक्टर -34 स्थित नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट ऑफिस को भी नोटिस जारी किया गया है। यही नहीं, फायर डिपार्टमेंट ने सेक्टर 22 के सिविल हॉस्पिटल, सेक्टर 23 के डिस्पेंसरी और सेक्टर 24 के आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी को भी फायर सेफ नहीं पाए जाने पर नोटिस जारी किया है।

नगर निगम को जारी किया था नोटिस
इससे पहले चीफ फायर ऑफिसर ने नगर निगम को भी फायर सेफ नहीं मानते हुए नोटिस जारी किया था। हालांकि, इसके बाद नगर निगम में कोई हलचल नहीं हुई। सब वैसा का वैसा ही रहा। सदन की बैठक में इसका मुद्दा उठने की उम्मीद है। निरीक्षण के दौरान निगम में फायर सेफ्टी के लिए लगे पाइप भी खराब मिले हैं। इसके साथ ही इमरजेंसी गेट भी नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें