फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन का टूटा क्लंप, डिब्बों से अलग-अलग हुआ इंजन, बड़ा हादसा टला

Fri, 28 Jun 2019 01:10 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खन्ना (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

खन्ना में बुधवार रात क्लंप टूटने से चलती गाड़ी का इंजन अलग हो गया। गनीमत रही कि इस दौरान रेल के डिब्बे पटरी से नहीं उतरे। जानकारी के अनुसार बुधवार रात दो बजे होशियारपुर से दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 14012 जैसे ही खन्ना रेलवे स्टेशन से थोड़ा आगे ललहेड़ी पुल के नीचे पहुंची तो चलती गाड़ी का इंजन अलग हो गया।

विज्ञापन


ड्राइवर ने तुरंत इंजन को रोका और इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दी। खन्ना से स्टेशन सुपरिंटेंडेंट जीएस चावला ने तकनीकी टीम को बुलाकर क्लंप को जुड़वाया और फिर गाड़ी अंबाला के लिए रवाना कर दी गई। घटना के दौरान ट्रेन में हजारों यात्री सवार थे। रेलवे की तरफ से इस हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कमेटी बना दी गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें