फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूख हड़ताल पर बैठे सहायक हिंदी प्रोफेसरों ने लगाई मीठे पानी की छबील

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। प्रचंड गर्मी की मार झेलते हुए नियुक्ति की मांग को लेकर आठ दिन से क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे चयनित सहायक प्रोफेसर हिंदी ने सोमवार को पानी की छबील लगाई। जल ही जीवन है का महत्व बताते हुए लोगों का मानव सेवा के लिए प्रेरित किया है।
विज्ञापन

हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा अगस्त 2017 में सहायक प्रोफेसर हिंदी चयनित हुए थे। सहायक प्रोफेसर हिंदी नियुक्ति संघर्ष समिति के बैनर तले क्रमिक भूख हड़ताल आठवें दिन भी जारी रखी। पूनम यादव, कैथल के रवींद्र शर्मा, फतेहाबाद से कुलदीप मौर्य व जींद के जगबीर दूहन सहित क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे भिवानी के डॉ. धर्मवीर लांग्यान ने कहा कि लू के थपेड़ों में पिछले आठ दिनों से धरना स्थल पर अभावों व कष्टों में रह रहे है। लेकिन ये कष्ट बेरोजगारी के सामने कुछ नहीं है। सबसे बड़ी वेदना नौकरी मिलने के बाद भी दो साल से हम 112 चयनित बेरोजगारी का दंश झेलते हुए हर तरफ से प्रताड़ित हो रहे है। समिति संयोजक सुनील थुआ ने बताया कि सरकार से नियुक्ति की गुहार करते हुये हम सत्याग्रह कर रहें हैं। समय के सदुपयोग के लिए हमने जन जागरूकता अभियान चला रखा है। जिसके तहत साथियों ने रक्तदान, शिक्षा सदन व उसके सामने सड़क पर गाड़ियां साफ करना, यातायात के नियमों की जानकारी देना, एचपीएससी में झाड़ू लगाकर साफ-सफाई करना, भंडारे में श्रद्धालुओं को भोजन परोसना, योग दिवस पर योग कर स्वास्थ्य शिक्षा देना एवं स्वच्छता रैली सहित धरना स्थल पर साफ-सफ़ाई कर आम जनता को सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाये रखने के लिए संदेश दिया। इसी क्रम में सोमवार को गर्मी के चलते पानी की छबील लगाकर लोगों को मानव सेवा के लिए प्रेरित किया। साथ ही ‘जल ही जीनव है’ का महत्व भी समझाया। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार से उचित आश्वासन नहीं मिलता है तब तक क्रमिक भूख हड़ताल जारी रहेगी। अब हम सभी 112 चयनितों का माननीय मुख्यमंत्री महोदय से विनम्र निवेदन है कि आवश्यक ठोस कार्रवाई कर हमारी नियुक्ति जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में करवाने के लिए प्रयास करें । इस दौरान नरेश सिसवाल, संजय कुमार, राजेश दीक्षित, राजेश बैंसी, संदीप कुमार, अनिल धारणिया, सोहनलाल, डॉ. रितू व राकेश कुमार सहित सभी साथी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें