फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज छा सकते हैं बादल, गर्मी से मिलेगी निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। एक बार गर्मी फिर से लोगों को परेशान करने लगी है। रविवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था। हालांकि, देर शाम अचानक से मौसम में बदलाव आया। तेज हवाएं चलीं और तापमान में करीब छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शाम साढ़े पांच बजे अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री था, जबकि रात साढ़े आठ बजे तापमान गिरकर 32 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि सोमवार को बादल छा सकते हैं। बारिश की भी पूरी संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि इस समय वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है। इसकी वजह से चंडीगढ़ सहित अलग-अलग इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। इसका असर 25 जून तक रहने वाला है। उसके बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। तापमान 40 के करीब जा सकता है।
विज्ञापन


मानसून ने पकड़ी रफ्तार
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। रविवार तक मानसून बिहार, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में पहुंच गया है। इसके साथ उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी मानूसन पहुंच चुका है। जिस तरह से मानसून ने रफ्तार पकड़ी है, उससे अब लगने लगा है कि मानसून जुलाई के पहले हफ्ते चंडीगढ़ सहित हरियाणा व पंजाब में प्रवेश कर सकता है। चंडीगढ़ में मानसून की तारीख 28 जून तय है। इस बार उम्मीद जताई जा रही है कि मानसून तय तारीख के बाद ही चंडीगढ़ में एंट्री मारेगा।

चंडीगढ़ में 73 फीसदी बारिश की कमी
मानसून की देरी का असर चंडीगढ़ सहित पूरे उत्तर भारत में दिखने लगा है। चंडीगढ़ में जून की बारिश में करीब 73 फीसदी की कमी रिकार्ड की गई है। 23 जून तक यहां पर 87.8 एमएम बारिश हो जानी चाहिए थी, लेकिन अब तक सिर्फ 24 एमएम ही बारिश हुई है। इसी तरह से पंजाब में 35 फीसदी, हरियाणा में 42 फीसदी, दिल्ली में 83 फीसदी और हिमाचल प्रदेश में 43 फीसदी बारिश की कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें