फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम को नो टिस देने से डरा पर्यावरण विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल में पर्यावरण विभाग के नियमों को दरकिनार कर इंडस्ट्रियल एरिया में कंस्ट्रक्शन एंड डेमोलेशन वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट (सीएंडडीपी) चलाया जा रहा है। नगर निगम के आगे पर्यावरण विभाग बौना साबित हो रहा है। सूत्रों की मानें तो पर्यावरण विभाग ने निगम से एनओसी लेने के लिए कोई लेटर तक जारी नहीं किया है। इसे लेकर प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के समय एडवाइजर मनोज परिदा ने डेढ़ सौ टन क्षमता के कंस्ट्रक्शन एंड डेमोलेशन वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का इंडस्ट्रियल एरिया फेस एक में उद्घाटन किया था। नगर निगम के अंडर काम करने वाले इस प्लांट के पाल्यूशन को लेकर एनओसी अब तक हासिल नहीं ली गई है। शहर में बिल्डिंग को तोड़ने से निकलने वाले मलबे का ठीक तरह से इस्तेमाल किया जा सके और धूल मिट्टी के प्रदूषण से लोगों को बचाया जा सके, इसके लिए सिटी के इंडस्ट्रियल एरिया में सीएंडडी प्लांट लगाया गया है। बताया जाता कि पाल्यूशन कंट्रोल डिपार्टमेंट अब जल्द निगम को नोटिस देने की तैयारी कर रहा है। फिलहॉल, विभाग के अफसर इस पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।

ऐसे हो रही मलबे की प्रोसेसिंग
इस प्लांट की क्षमता प्रतिदिन डेढ़ सौ टन की है, जिसमें हर रोज 90 टन से ज्यादा मलबे की प्रोसेसिंग हो रही है। प्लांट में पेवर ब्लाक, पीसीसी टाइल्स, पीसीसी चैनल, पीसीसी कर्व जैसे प्रोडक्ट बनाए जाएंगे। प्लांट में मलबे से बजरी-रेता और गटका भी तैयार किया जाएगा। शहर में टूटने वाली पुरानी बिल्डिंग्स के मलबा को भी इसी प्लांट में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें