पंचकूला। बीते फरवरी माह में किशोरी की मौत मामले में पुलिस ने दो लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है। सेक्टर-19 निवासी किशोरी की मां ने सेक्टर-20 थाना पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने पंचकूला निवासी आरोपी ध्रुव और एक किशोरी पर दर्ज किया है। मामले की तफ्तीश पुलिस की ओर से जारी है।
पुलिस को दी शिकायत में मां ने बताया कि किशोरी की मौत 26 फरवरी को हुई थी। किशोरी ने अपने भाई को खाना खाने के लिए फोन किया था। आधे घंटे बाद जब किशोरी का भाई घर आया तो किशोरी बेसुध हालात में पड़ी थी। किशोरी के पास एक टेडी बीयर भी रखा गया था। किशोरी का शरीर कंबल से ढका हुआ था। कई बार भाई के बुलाने पर जब किशोरी नहीं उठी तो उसने पुलिस और अपनी मां को जानकारी दी थी। इसके बाद किशोरी को सेक्टर -6 जनरल अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था। जहां पर किशोरी को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया था। महिला ने बताया कि हमने हड़बड़ाहट और दुखी होने की वजह से बयान दे दिया था कि यह मौत नेचुरल है। लेकिन कई लोगों के बताने के बाद पता चला कि दो लोग किशोरी की मौत से पहले घर पर आए थे। इस पर किशोरी का मोबाइल चेक किया तो पता चला कि उसने दोनों लोगों से बातचीत की थी। बातचीत के दौरान आरोपी ध्रुव और एक नाबालिग लड़की से उसका झगड़ा हुआ था। बताया कि इसके बाद वे दोनों पर घर आए और बेटी को मार दिया। उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई है कि मामले की जांच सही तरीके से की जाए, जिससे कि उन्हें इंसाफ मिल सके। किशोरी की मां ने कहा कि पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की सही जांच करे।
हमने मां की शिकायत पर दो के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की तफ्तीश की जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
- दिलीप कुमार, थाना प्रभारी, सेेक्टर-20