फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को भगाने के मामले में कार चालक को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हिसार के बास थाने के अंतर्गत आने वाले एक गांव से एक युवती को जबरदस्ती भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने कार चालक गांव पेटवाड़ निवासी सुरेंद्र को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इससे पहले युवती को भगाकर पंचकूला में रखकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी पकड़कर जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि उपमंडल के एक गांव में युवती को युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया। इसके बाद युवती को जबरदस्ती बंधक बनाए रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने उससे छुपकर परिजनों को फोन पर उसके पंचकूला में होने की सूचना दी। इसके बाद परिजन उसको अपने घर ले आए। युवती के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाए गए, जिसमें युवती ने बताया कि आरोपी से वह कुछ कागजात लेने उसकी दुकान पर गई थी। उसने उसे अपने साथ चलने को कहा। उसने कहा कि अगर साथ नहीं चली तो वह आत्महत्या कर लेगा और इसका इल्जाम उसके घरवालों पर डाल देगा। पंचकूला में रहने के दौरान उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। बास पुलिस ने युवती के बयान पर आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366 व 376-2 के तहत केस दर्ज किया था। मामले में भगा ले जाने के आरोपी और उसके सहयोगी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है और अब जिस युवक की गाड़ी में पीड़िता को ले जाया गया था, उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें