फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरबूज व नारियल पानी बेचने वालों को दी जा रही ट्रेनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम ने तरबूज और नारियल बेचने वालों के लिए विशेष ट्रेनिंग शुरू की है क्योंकि निगम पहली बार तरबूज और नारियल के लिए ई-ऑक्शन शुरू कर रहा है। ऐसे में जिन लोगों को ई-ऑक्शन के बारे में जानकारी नहीं है उन्हें ट्रेनिंग में इसकी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

निगम ने नारियल व तरबूज बेचने के लिए 37 साइटों का चुनाव किया है। इसके लिए 27 जून तक डाक्यूमेंट जमा होंगे। जो लोग डाक्यूमेंट जमा करेंगे उन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी जिससे कि वह ई-ऑक्शन में भाग ले सकें।
ई-ऑक्शन की जानकारी के लिए http://eauction.gov.in पर जानकारी ले सकेंगे। 21 से 24 जून तक चलने वाली इस ट्रेनिंग में लोगों को कई तरह की जानकारी दी जाएंगी। इससे पहले भी निगम में 37 साइटों के लिए मैनुअल टेंडर किए थे, लेकिन इसमें कई साइटें खाली रह गई थीं। अब ई-ऑक्शन में लोगों को बिड भरने वाले दूसरे लोगों की रेट व अन्य जानकारी नहीं हो सकेगी, इसलिए इस बार सभी साइटों पर बिड आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें