फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वनाथ के दोहरे शतक से मोहाली को मिले 3 अंक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आईएस बिंद्रा पीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पंजाब इंटर डिस्ट्रिक अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट में मोहाली और कपूरथला के बीच खेला गया मैच ड्रॉ रहा। कपूरथला की पहली पारी में 360 रन के जवाब में मोहाली ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर 4 विकेट के नुकसान पर 454 रन बना लिए थे। मोहाली को पहली पारी में बढ़त के आधार पर 3 अंक व कपूरथला को 1 अंक मिला।
विज्ञापन

दूसरे दिन मोहाली की ओर से पारी की शुरुआत करने के लिए मैदान में उतरे विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 3 छक्के व 19 चौके की मदद से 205 रन की पारी खेली। विश्वनाथ प्रताप सिंह को सुखदीप सिंह ने अपनी गेंद पर कैच आउट किया।
विश्वनाथ प्रताप सिंह ने अनिल यादव के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 241 रन की साझेदारी की। अनिल यादव ने अपनी पारी के दौरान 15 चौकों की मदद से 127 रन की पारी खेली। मोहाली की ओर से मयंक ने 6 चौकों की मदद से नाबाद 61 रन की पारी की बदौलत 95 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 454 रन बनाए। कपूरथला की ओर से चिरागवीर सिंह ने 92 रन देकर 2 विकेट तथा सुखदीप सिंह ने 66 रन देकर 1 विकेट तथा सुखप्रीत सिंह ने 79 रन देकर 1 विकेट झटका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें