फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदोन्नति को लेकर कमिश्नर को भेजा लीगल नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम में पदोन्नति में गड़बड़ी को लेकर निगम के चार जेई ने कमिश्नर केके यादव और चीफ इंजीनियर मनोज बंसल को लीगल नोटिस भेजा है। जेई का आरोप है कि नियमों को दरकिनार कर निगम में कर्मचारियों के ट्रांसफर किए जा रहे हैं। इससे पूर्व जेई ने बुधवार को बिल्डिंग एंड रोड डिपार्टमेंट के एसई संजय अरोड़ा के खिलाफ होम सेक्रेटरी से इसी संबंध में शिकायत की थी। जेई को आरोप है कि तीन साल में इंटरनल डिपार्टमेंट पॉलिसी को अपनाया नहीं जा रहा है।
विज्ञापन

जेई सुरेश चंद, अशोक शर्मा, अशोक कुमार, सुरेश हांडा ने कहा कि अधिकारी अपने चहेतों के ट्रांसफर मनचाहे पद पर कर रहे हैं। जेई ने आरोप लगाया कि विजय बहादुर, बलराज, अर्जुन पुरी समेत कई जेई को नियमों को दरकिनार कर अतिरिक्त प्रभार दे दिए गए हैं जो गलत है। कई अधिकारी सात साल से एक ही जगह टिके हैं। इसमें रेकी सिंह, अमरीक सिंह, दलबीर, अनुराग बिश्नोई आदि हैं। जेई ने अपील की कि जांच कर इस धांधली को रोका जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें