फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटी कंपनी में असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर युवती ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। यहां की त्रिशला सिटी में रहने वाली एक 24 वर्षीय युवती ने बुधवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। अपनी मौत का जिम्मेदार उसने अपनी मकान मालकिन को ठहराया है। इसकी पुष्टि उसके सुसाइड नोट से हुई है। पुलिस ने युवती के शव को अपने कब्जे मेें लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मृतका की मां सुमन मदान पत्नी प्रदीप कुमार मदान निवासी मलोट ने बताया कि उनकी बेटी प्रियंका मदान डेढ़ साल से पंचकूला के आईटी पार्क स्थित इंफोसिस कंपनी में असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर थी और पिछले तीन महीने से जीरकपुर के त्रिशला सिटी के टावर नंबर 7 के फ्लैट नंबर 706 ए में किराए पर रहती थी। उसने फोन पर बताया था कि उसकी मकान मालकिन कमलदीप कौर उसे लगातार परेशान कर रही है। उसकी मां ने उससे कहा था कि एक-दो दिन में जीरकपुर आकर वह उसकी मकान मालकिन से बात करेंगी। मंगलवार के दिन उन्होंने बेटी को फोन किया तो उसके साथ बात नहीं हो पाई, लेकिन रात को बात करने के बाद देर रात करीब 2 बजे के बाद उसका फोन बंद हो गया और दोबारा बात नहीं हो पाई। इसके बाद वह घबरा गई और अपने भांजे के साथ सुबह करीब नौ बजे जीरकपुर पहुंचकर फ्लैट का दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने तुरंत सिक्योरिटी गार्ड को मौके पर बुलाया और दरवाजा तोड़कर अंदर जाकर देखा तो उनकी बेटी पंखे से लटकी हुई थी। उन्होंने जीरकपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद मकान मालकिन के खिलाफ पुलिस को शिकायत भी दी।

मकान मालकिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मामले की पड़ताल कर रहे एएसआई सतनाम सिंह ने बताया की शव के पास से उनको एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा हुआ है कि वह अपनी मकान मालकिन से तंग आकर आत्महत्या कर रही है। पुलिस ने मकान मालकिन कमलदीप कौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें