फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के खिलाफ मोहाली जिले का अलग से बनेगा एक्शन प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। वीआईपी जिले मोहाली को अब नशा मुक्त बनाया जाएगा। नशे के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा अपना अलग से एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा। यह आदेश डीसी गिरीश दियालन की तरफ से दिए गए हैं। वह बुधवार को प्रशासन के अधिकारियों से मीटिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई पंजाब सरकार की पहली प्राथमिकता है। जिले में नशों के खिलाफ लड़ाई के लिए सारे विभागों का सांझा एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा। इसके अनुसार एंफोर्समेंट, नशा मुक्ति जैसे कामों को आपस में वितरित किया जाएगा। सब डिवीजन स्तर पर एसडीएम इस एक्शन प्लान पर काम करेंगे जबकि गांव स्तर पर सरपंचों की अगुवाई में कमेटियां बनाकर नशों के खिलाफ जंग शुरू की जाएगी। शहर स्तर पर नशे पर निगरान कमेटियां कायम कर इस जंग को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

नशा बिकने वाले स्थानों की होगी पड़ताल
डीसी ने अधिकारियों को जिले के उन स्थानों की निशानदेही करने के आदेश दिए हैं जहां पर नशा बिकता है। उन्होंने कहा है कि सेहत विभाग नशा मुक्त इलाकों की शिनाख्त करेगा। उन्होंने अधिकारियों को नशा पीड़ितों की सूचियां बनाने के आदेश दिए है।
नशे के खात्मे में महिलाओं की भूमिका अहम
मीटिंग में एसडीएम डेराबस्सी पूजा स्याल ने सुझाव दिया कि नशों के खिलाफ लड़ाई में महिलाओं की भागीदारी को यकीनी बनाया जाए। एसडीएम मोहाली जगदीप सहगल ने कहा कि नशे की रोकथाम के लिए शुरुआत निचले स्तर से की जाए क्योंकि पहले कोई भी व्यक्ति तंबाकू से ही नशे की शुरुआत करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें