फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज पीजीआई व मेडिकल कालेज की ओपीडी में न जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यदि आज पीजीआई या सेक्टर-32 मेडिकल कालेज की ओपीडी में इलाज कराने जाना है तो उसे कैंसिल कर दीजिए। दोनों ही अस्पतालों की ओपीडी सेवाएं सोमवार 17 जून को प्रभावित रहने वाली हैं। दोनों ही अस्पतालों के रेजिडेंट डाक्टर सोमवार से 24 घंटे हड़ताल पर रहेंगे। पश्चिम बंगाल में जूनियर डाक्टरों पर हिंसक हमले के विरोध में डाक्टरों ने यह कदम उठाया है। पीजीआई में ओपीडी का रजिस्ट्रेशन काउंटर सिर्फ एक घंटे तक खुला रहेगा। सुबह आठ से नौ बजे तक जितने मरीजों का रजिस्ट्रेशन होगा, सिर्फ उन्हीं मरीजों को देखा जाएगा। नौ बजे के बाद रजिस्ट्रेशन काउंटर बंद हो जाएगा। पीजीआई की इमरजेंसी सेवाएं आम दिनों की तरह चालू रहने वाली हैं। कई प्लान सर्जरी भी टलेंगी।
विज्ञापन


मेडिकल कालेज की ओपीडी बंद रहेगी
सेक्टर-32 मेडिकल कालेज के डायरेक्टर बीएस चवन के मुताबिक, रेजिडेंट डाक्टरों की हड़ताल की वजह से ओपीडी बंद रखने का फैसला लिया है। मेडिकल कालेज में करीब 300 जूनियर डाक्टर हैं। इनके हड़ताल पर चले जाने से ओपीडी प्रभावित होगी। हालांकि इमरजेंसी चालू रहेगी और पूरी कोशिश रहेगी कि इमरजेंसी में मरीज को किसी तरह की दिक्कत न आए। पीजीआई की तरह मेडिकल कालेज की आधी फैकल्टी समर वेकेशन पर चल रही है। डायरेक्टर चवन ने बाकी फैकल्टी को अस्पताल में तैनात होने के निर्देश दिए हैं।

पीजीआई डायरेक्टर ने वापस लिया सर्कुलर
सूत्रों का कहना है कि डाक्टरों के हड़ताल पर चले जाने के बाद पीजीआई डायरेक्टर की ओर से एक सर्कुलर निकाला गया, जिसमें उल्लेख था कि हड़ताल की वजह से डाक्टरों की छुट्टियां कैंसिल की जाती हैं। इस समय पीजीआई के आधे डाक्टर समर वेकेशन पर चल रहे हैं। इस सर्कुलर के निकलते ही फैकल्टी ने इसका विरोध जताया और उसके बाद सर्कुलर को वापस ले लिया गया। बाद में डायरेक्टर की ओर से डाक्टरों से अपील की गई कि जो भी डाक्टर मरीज की सेवा करना चाहते हैं, वो ओपीडी में आ जाएं।
विज्ञापन


सेक्टर 16 की ओपीडी खुली रहेगी
चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डा. जी दीवान ने कहा कि सेक्टर 16 हास्पिटल की ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी। सेकटर 45, मनीमाजरा और सेक्टर 22 में भी डाक्टर तैनात रहेंगे। सेक्टर 16 में कुछ डीएनबी स्टूडेंट हैं, लेकिन उनकी ओर से भी देर रात तक कोई भी हड़ताल का नोटिस नहीं आया था। एहतियात के तौर पर सोमवार को सभी डाक्टरों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई है। वे बराबर अस्पतालों की स्थितियों पर नजर रखे हुए हैं।

कोट
चंडीगढ़ ,मोहाली व पंचकूला के सभी प्राइवेट डाक्टर, पीजीआई व मेडिकल कालेज के रेजिडेंट डाक्टर हड़ताल पर रहेंगे, जबकि पीजीआई, जीएमसीएच व जीएमएसएच के डाक्टर काम पर रहेंगे, लेकिन वे भी हड़ताल का हिस्सा हैं।
विज्ञापन

डा. राजेश धीर, प्रेसिडेंट आईएमए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें