फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के इलाज के लिए पीजीआई पहुंचे व्यक्ति से 45 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई के पास बाइक सवार दो युवक एक व्यक्ति से 45 हजार रुपये लूटकर भाग निकले। पीड़ित पठानकोट निवासी सूरज प्रकाश अपनी बेटी की किडनी का इलाज कराने के लिए पीजीआई पहुंचे थे। वारदात के दौरान उन्होंने लूट का विरोध किया तो आरोपियों ने उनसे मारपीट भी की। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है लेकिन अब तक आरोपियों का सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सूरज प्रकाश ने बताया कि वह पठानकोट के रहने वाले हैं और उनकी बेटी किडनी की बीमारी से ग्रस्त है। इलाज के लिए उन्होंने बेटी को पीजीआई में भर्ती कराया है। बीते 6 जून की रात उन्होंने पीजीआई स्थित मेडिकल स्टोर से कुछ दवाइयां खरीदीं और बेटी को देकर सोने के लिए गुरुद्वारा की तरफ जाने लगे। इस दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उनका पीछा शुरू कर दिया। गुुरुद्वारे से पहले जब वह अंधेरे इलाके में पहुंचे तो दोनों युवकों ने उन पर हमला कर दिया। एक युवक ने उनकों पकड़ लिया जबकि दूसरे ने उनकी जेब से जबरन 45 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद दोनों फरार हो गए। शोरशराबे के बाद पब्लिक इकट्ठी हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूरज ने बताया कि बेटी के इलाज के लिए रुपयों की जरूरत के चलते वह बिना शिकायत दिए पठानकोट चले गए। वहां से लौटकर उन्होंने पुलिस में शिकायत दी। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने बाइक सवार लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस वारदात स्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है। बता दें कि हाल ही में पीजीआई में रिश्तेदार का इलाज कराने पहुंचे गुलजारी लाल से रुपये लूटकर बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी थी। यह मामला भी अब तक सुलझा नहीं है। वहीं, एक और लूट की वारदात हो गई है। पुलिस इस वारदात को भी हत्या के केस से भी जोड़ कर देख रही है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें