फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिटनेस सेंटर की फ्रेंचाइजी खोलने के नाम पर की 75 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। फिटनेस सेंटर की फ्रेंचाइजी खोलने के नाम पर 75 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कोर्ट के निर्देश के बाद सेक्टर-5 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता वरिंदर शर्मा ने कोर्ट से गुहार लगाई। कोर्ट से केस जीतने के बाद सेक्टर-5 थाना पुलिस ने सत्या सिन्हा, शार्दुल सिन्हा, डॉ. किंगमोहन और सुनील सिन्हा पर धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता वरिंदर कुमार ने बताया कि भारत के कप्तान विराट कोहली से संबंधित फ्रेंचाइजी के फिटनेंस सेंटर खोलने के नाम पर उनसे चारों आरोपियों ने धोखाधड़ी की थी। कई बार पंचकूला डीसीपी को पत्र लिखने और मिलने के बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। शिकायतकर्ता वरिंदर शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि फ्रेंचाइजी के फिटनेस सेंटर खोलने के नाम पर आरोपी सत्या सिन्हा, शार्दुल सिन्हा, डॉ. किंगमोहन और सुनील सिन्हा ने चेक के माध्यम से उनसे 75 लाख रुपये ले लिए थे। उन्होंने बताया कि फ्रेंचाइजी को लेकर उन्हें मिस गाइड किया गया था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। सेक्टर-5 थाना प्रभारी रामपाल सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों पर कोर्ट के निर्देश के बाद केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें