चंडीगढ़। मेयर राजेश कालिया ने हेल्पेज इंडिया की मदद से लिखी गई किताब ‘एल्डर एब्यूज इन इंडिया, रोल ऑफ फैमिली ऑन केयरगिविंग, चैलेंज एंड रिस्पांस’ का शनिवार को विमोचन किया। इस मौके पर हेल्पेज इंडिया संस्था के स्टेट हेड भुवनेश्वर शर्मा, कमल शर्मा, अशोक पटियाल, और काउंसिलर सुनीता धवन मौजूद रहीं।
मेयर ने बताया कि किताब में दी गई रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र की ओर से मान्यता प्राप्त है। इस किताब में 20 शहरों की रिपोर्ट तैयार की गई है। जिसमें 30-50 साल की उम्र तक लोगों की कहानी है। जो अपने बुजुर्ग माता-पिता और अपने बच्चों की देखभाल किस प्रकार करते हैं, इस पर प्रकाश डाला गया है।