चंडीगढ़। अगर आपके घर या परिवार में कोई भी मोबाइल की लत से पीड़ित है तो रविवार को सेक्टर 19 के ली-कार्बुजिए सेंटर आइए। यहां आपको मोबाइल की लत से होने वाली दिक्कतों के बारे में जानकारी दी जाएगी। वहीं इससे बचने केे उपाय भी बताए जाएंगे।
आरटीआई कार्यकर्ता आरके गर्ग ने बताया आम लोगों को मोबाइल की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी के दो विशेषज्ञों के साथ एक जाने माने न्यूरो के डॉक्टर को बुलाया गया है। शाम पांच बजे यहां पर आकर लोग अपनी मोबाइल से संबंधित समस्याओं का निदान कर सकते हैं।