फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैरोगेज रेल कोच का काम ठेके पर देना,निजीकरण को बढ़ावा : विजय बंसल

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। हरियाणा किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व चेयरमैन हरियाणा सरकार विजय बंसल ने भाजपा सरकार द्वारा रेलवे वर्कशॉप कालका के कर्मचारियों से उनका काम छीनकर निजीकरण की ओर बढ़ावा देते हुए ठेके पर देने की प्रक्रिया का विरोध करते हुए निंदा की है। विजय बंसल ने बताया कि भाजपा सरकार ने टॉय ट्रेन के नैरोगेज के 96 रेल कोच के मोडिफिकेशन का कार्य ठेके पर दिया है। इससे पूर्व यह कार्य रेलवे वर्कशॉप कालका के कर्मचारी किया करते थे। इसे अब ठेके पर दिया जा रहा है, जबकि रेल कर्मचारी बेहतर व बढ़िया तरीके से कार्य को अच्छी क्वालिटी के साथ पूरा करते थे। भाजपा सरकार द्वारा रेलवे वर्कशाप के बुनियादी कार्य को ठेके पर देना निजीकरण को बढ़ावा देना और रेलवे कर्मचारियों के भविष्य को अंधकार में डालना है।
विज्ञापन


रेलवे वर्कशाप कालका की हो रही अनदेखी
बंसल ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा कर्मचारियों के विरुद्ध कार्य किया है। पहले 1997 में हविपा-भाजपा सरकार ने एसीसी फैक्टरी को बंद किया। उसके बाद 2016 में बिना किसी योजना के एचएमटी ट्रैक्टर प्लांट को बंद किया और अब भाजपा सरकार रेलवे वर्कशाप कालका को बंद करना चाहती है। इसके लिए काफी समय से कर्मचारियों से उनका रोजगार छीनने के लिए सुनियोजित षड्यंत्र चलाए जा रहे हैं। इससे कर्मचारियों का भविष्य अंधकार में है। दुखदायी बात है कि भाजपा विधायक, सांसद तथा केंद्रीय राज्यमंत्री व राज्य-केंद्र में मौजूदा सांसद व विधायक की पार्टी के सत्ता में होने के बावजूद रेलवे वर्कशाप कालका की अनदेखी हो रही है। विजय बंसल ने यह भी मांग की है कि युवाओं को रोजगार दिलवाने के लिए उत्तराखंड व हिमाचल के भांति औद्योगिक पैकेज दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें