फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के दस सेक्टरों में बना रहा बिजली कट, लोग हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर के दस सेक्टरों में बिजली कट की समस्या बनी रही। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी में अधिक लोड होने के कारण लगातार सब स्टेशन के ट्रांसफार्मर में खराबी आ रही है। वहीं, सब स्टेशन खराब होने के कारण भी बिजली आपूर्ति व्यवस्था बाधित हो गई।
विज्ञापन

शहर में दिनभर तेज धूप के बाद कट लगते रहे। इस कारण लोग जमकर परेशान रहे। सेक्टर -15, 19, 20, 21, 22, 23, 26 सहित सभी जगहों पर बिजली कट की समस्या बनी रही। बिजली कट होने के बाद शहर में हेल्पलाइन नंबर पर 600 से अधिक कॉल आई थी। शहर में दिनभर हालात खराब होने के बाद लोग परेशान रहे। रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-15 के प्रेसिडेंट सुनील वशिष्ठ ने बताया कि लगातार सेक्टर में बिजली कट की समस्या बनी हुई है। ट्रांसफार्मर लगातार खराब हो रहे है। इसलिए बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। सब स्टेशन के ट्रांसफार्मर पुराने हो गए हैं। इन्हें अभी तक बदला नहीं गया है। इस कारण बदतर हालात बने हुए हैं। इसे कब ठीक कराया जाएगा यह एक बड़ा सवाल है। इसके अलावा सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एसके नैय्यर ने बताया कि शहर में बिजली व्यवस्था अभी तक ठीक नहीं है। लगातार बिजली व्यवस्था खराब होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें