फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत आस्ट्रेलिया मैच का युवा खिलाड़ियों ने उठाया लुत्फ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। वर्ल्ड कप का खुमार इस समय पूरे भारत के क्रिकेट प्रशंसकों पर छाया हुआ है। पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराने के बाद आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच का ट्राइसिटी के दर्शकाें ने काफी लुत्फ उठाया। प्रशंसकाें ने सिटी के होटलाें में भारत और आस्ट्रेलिया के मैच का मजा वहां पर क्रिकेट के नाम पर रखे व्यंजनों के साथ लिया।
विज्ञापन

बड़ों से लेकर छोटे बच्चाें ने भी इस मैच का पूरा आनंद लिया। मैच में भारत ने आस्ट्रेलिया को 353 रन का टारगेट दिया। ओपनर शिखर धवन के शानदार शतक के साथ विराट कोहली, रोहित शर्मा, हार्दिक पांडेय की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का दर्शकों ने काफी आनंद लिया। इस मैच का लाइव प्रसारण सेक्टर 44 स्थित ब्रिटिश स्कूल में भी किया गया। यहां पर स्कूल की अंडर 19 क्रिकेट टीम ने मैच को देखा और भारतीय बल्लेबाजाें के हर शॉट पर तालियां भी बजाईं। युवा खिलाड़ियाें ने स्कूल के परिसर में आर्टिफिशियल पिच बनाकर बल्ले और गेंद पर हाथ अजमाते हुए मैच देखने से पहले खुद को वार्मअप भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें