सीबीएसई की ओर से 10वीं और 12वीं में सब्जेक्ट बदलने के लिए गाइडलाइन जारी कर दी गई है। बोर्ड ने इस सत्र में विषय बदलने के लिए छात्रों को 15 जुलाई तक आवेदन करने का मौका दिया है। छात्र अगर अपना कोई विषय बदलना चाहते हैं तो उनके अभिभावकों को स्कूल से लेकर बोर्ड के पास एक आवेदन करना होगा। इसमें उन्हें विषय बदलने का कारण बताना होगा। यह जानकारी देनी होगी कि छात्र संबंधित विषय को बदलना क्यों चाहता हैं।
इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत
अगर स्टूडेंट अपने ही स्कूल में रहते हुए सब्जेक्ट चेंज करना चाहता है तो उसे लास्ट ईयर का रिपोर्ट कार्ड देना होगा। अगर किसी दूसरे स्कूल से ट्रांसफर केस है तो बच्चे के लास्ट ईयर के सर्टिफिकेट के साथ ही ट्रांसफर सर्टिफिकेट भी स्कूल से बनवाकर देना होगा। अगर मेडिकल ग्राउंड पर सब्जेक्ट चेंज करने की जरूरत बनती है तो उसके लिए मेडिकल सर्टिफिकेट जरूरी होगा। मेडिकल सर्टिफिकेट गवर्नमेंट ऑफिस का ही मान्य होगा। इससे जुड़े सभी इंपॉर्टेंट डाक्यूमेंट्स भी अप्लाई करते समय ही देने होंगे। पूरी प्रक्रिया 15 जुलाई के पूर्व ही करना अनिवार्य किया गया है।