मनीमाजरा। तेज गर्मी में किशनगढ़ गांव में अब भी पानी की समस्या बरकरार है। लोगों को अपनी जरूरत का पानी वाटर टैंकरों से भरना पड़ा रहा है। पिछले सप्ताह से मेयर और नगर निगम के अधिकारी गांव में पानी की समस्या को दूर करने की बात करते चले आ रहे हैं, लेकिन कोई हल अभी तक निकलता दिखाई नहीं दिया है।
गांव में रहने वाले धर्मपाल चक्की वाले ने कहा कि जबसे गांव नगर निगम में गए हैं, तबसे समस्या ज्यादा बढ़ गई है। निगम का कोई भी अधिकारी आकर गांव की हालात नहीं देखता है। गांव को सप्लाई देने वाले पांच ट्यूबवेलों में से दो तो पिछले साल के खराब होकर बंद पड़े हैं। तीसरा ट्यूबवेल भी बंद होने की कगार पर है। पहले प्रशासन और अब नगर निगम इन ट्यूबवेल के बंद हो चुके बोरों को दोबारा न करवाकर हाथ पर हाथ धरे बैठा है।