फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाउसिंग बोर्ड: आज से रेंट जमा कराने के लिए स्पेशल कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। रेंट नहीं जमा करवाने वाले पुनर्वास योजना के अलॉटियों से रिकवरी के लिए कार्रवाई शुरू हो गई है। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड इसके लिए 7 से 16 जून तक स्पेशल कैंप लगाने जा रहा है, जहां पर अलॉटी अपना बकाया रेंट जमा करवा सकते हैं। यह कैंप सरकारी मॉडल हाई स्कूल धनास कॉलोनी में सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक लगाया जाएगा।
विज्ञापन

अगर अलॉटियों ने इस कैंप के बाद भी अपना बकाया रेंट जमा नहीं करवाया तो बोर्ड द्वारा फ्लैट की अलॉटमेंट रद्द करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। बोर्ड ने डिफाल्टरों की लिस्ट पहले ही जारी कर दी थी, जिसे चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर चेक किया जा सकता है। अगर किसी को रेंट को लेकर कोई संदेह है तो वह बोर्ड कार्यालय में कॉलोनी ब्रांच में आकर इसे क्लीयर कर सकता है।
बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने प्रशासन से रेंट रिकवरी के निर्देश मिलने के बाद अलॉटियों के खिलाफ रिकवरी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। यही कारण है कि वह ये कैंप सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक लगेगा और छुट्टी के दिन शनिवार और रविवार को भी जारी रहेगा। बोर्ड ने डिफाल्टरों की अब जो लिस्ट जारी की है, उसमें 30 अप्रैल 2019 तक के डिफाल्टर शामिल हैं। बोर्ड ने हजारों डिफाल्टरों की लिस्ट जारी की है। पिछली बार फरवरी की जो लिस्ट जारी की गई थी, उसमें 408 डिफाल्टर थे।
विज्ञापन

अब नई लिस्ट में धनास से 7333, राम दरबार में 534, सेक्टर-49 में 886, सेक्टर-38 वेस्ट में 997, मौलीजागरां में 1300, सेक्टर-56 पलसोरा में 542 और इंडस्ट्रियल एरिया में 102 डिफाल्टर सामने आए हैं। बोर्ड ने स्कीम के तहत कई सेक्टरों में इन फ्लैट्स का निर्माण करवाया है।
विज्ञापन


यहां पर भी लगाया जाएगा कैंप
स्मॉल फ्लैट कॉलोनी का नाम रेंट कलेक्शन सेंटर (फ्लैट नंबर)
राम दरबार 2563, रामदरबार
मौली जागरां 24, मौली जागरां
सेक्टर-38 वेस्ट 4785/1, सेक्टर-38 वेस्ट
सेक्टर-49 2547, सेक्टर-49
सेक्टर-56 6501, सेक्टर-56
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 नीयर 825, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें