फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 जून को सरकारी स्कूलों में लगे वोकेशनल टीचर देंगे अनिश्चितकालीन धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में लगे 2600 वोकेशनल टीचर्स 13 जून को पंचकूला में अनिश्चितकाल धरना देंगे। वोकेशनल टीचर्स एसोसिएशन के स्टेट प्रधान मुकेश गुज्जर ने बताया कि काफी समय से हरियाणा शिक्षा विभाग कंपनियों के जरिए वोकेशनल टीचर का शोषण कर रही है और यह बात सरकार को कई बार बता चुके हैं। लेकिन इस ओर शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया गया है। मुकेश ने बताया कि सभी वोकेशनल टीचर्स बच्चों को पढ़ाने के लिए मेहतन कर रहे हैं। रिजल्ट भी सौ फीसदी आ रहा है। सरकारी स्कूलों में पढ़ाते हुए पांच साल हो गए हैं। सैलरी तो टीचर्स की बढ़ाई नहीं गई है। जो मिलती है वह भी काट ली जाती है। हरियाणा शिक्षा विभाग की ओर से चयन करने वाली प्राइवेट कंपनी पूरी सैलरी समय पर नहीं देती और मिलने वाला वेतन भी वह काटकर देती है। उन्होंने बताया कि निर्धारित सैलरी से काटे गए पैसे का कोई हिसाब वोकेशनल टीचर्स को नहीं दिया जाता है। ईएसआई कार्ड भी टीचर्स के नहीं बनवाए गए हैं। शिक्षा विभाग की ओर से इसका गोलमोल सा जवाब दिया जाता है। वोकेशनल टीचर्स के प्रधान ने बताया कि पिछले चार महीनों से बहुत से वोकेशनल टीचर की सैलरी नहीं मिली है। जिस वजह से उनको मानसिक व आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे पहली मांग सरकार से यही है कि इस कंपनी को बाहर का रास्ता दिखाया जाए। दूसरी मांग है कि सभी वोकेशनल टीचर्स को हरियाणा शिक्षा विभाग के अंतर्गत किया जाना चाहिए। समान काम पर समान वेतन दिया जाए और हमारे भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सरकार की ओर से कोई योजना बनाई जाए। अगर हमारी ये सभी मांगे समय रहते हुए नहीं मानी जाती है तो वोकेशनल टीचर 13 जून को पंचकूला में अपनी मांगों को मनवाने के लिए धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें