फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

134ए एडमिशन के लिए कुछ स्कूलों ने नहीं बताई रिक्त सीटें

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। 134 ए के तहत प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन प्रक्रिया के अंतर्गत कुछ स्कूलों ने अपने स्कूलों में पर्याप्त सीटों की जानकारी डीईओ, डीईईओ, बीईओ और बीईईओ को उपलब्ध नहीं करवाई। जिस पर संज्ञान लेते हुए मौलिक शिक्षा निदेशालय हरियाणा ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को नियम 134ए के अंतर्गत विद्यालयों में उपलब्ध सीटों का ब्यौरा देने के विषय में आदेश जारी किए गए। आदेश 16 अप्रैल को जारी किया गया। मौलिक शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी आदेश में लिखा गया है कि 134ए के अंतर्गत राज्य के सभी गैर सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूलों को रिक्त सीटों का ब्यौरा डीईओ, डीईईओ, बीईओ और बीईईओ को उपलब्ध करवाना था। विभाग के संज्ञान में आया है कि कुछ विद्यालय अपनी सीटें उजागर नहीं कर रहे हैं। ऐसे विद्यालयों को 19 अप्रैल तक सीटों का ब्यौरा उपलब्ध करवाना है और जो स्कूल आदेश पर अमल करते हुए समय पर रिक्त सीटों की जानकारी उपलब्ध नहीं करवाते उन पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों की मान्यता समाप्त करने तथा सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों की अनापत्ति प्रमाण पत्र रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। पिंजौर ब्लॉक के 102 स्कूलों में 5 स्कूलों ने रिक्त सीटों का ब्यौरा बीईओ, डीईओ को जमा नहीं करवाया।
विज्ञापन


134ए परीक्षा का रिजल्ट 4 दिन लेट
18 अप्रैल को 134ए की परीक्षा का रिजल्ट आना था जो कि शिक्षा निदेशालय के आदेश के कारण रोक दिया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रिजल्ट चार दिन लेट आएगा। जिससे कि 19 अप्रैल को ब्लॉक लेवल पर निकलने वाले ड्रा के अलावा अन्य गतिविधियों की तिथि भी पोस्ट होना तय है। बता दें 18 अप्रैल को रिजल्ट प्रकाशित किया जाना था। 19 अप्रैल को ब्लाक लेवल पर ड्रा निकालना था। पहले ड्रा में जिन स्टूडेंट्स के नाम शामिल होते उनकी एडमिशन 22 से 24 अप्रैल तक होनी थी । 25 अप्रैल को सेकेंड ड्रा निकलता और 29 अप्रैल से एक मई तक सेकेंड ड्रा में निकले स्टूडेंट्स की एडमिशन होती।

अभिभावकों को मिली निराशा
18 अप्रैल को जब पंचकूला जिले के सभी ब्लॉक के बीईओ आफिस में अभिभावक अपने बच्चों का रिजल्ट पता करने पहुंचे तो उन्हें केवल निराशा का मुंह देखना पड़ा। वहीं ड्यूटी पर तैनात कर्मियों ने उन्हें यह कह कर वापिस लौटा दिया कि रिजल्ट आनलाइन आएगा और आनलाइन साइट अभी चल नहीं रही।
विज्ञापन


ऑनलाइन साइट खुल नहीं रहा इसलिए रिजल्ट का पता नहीं चल पा रहा है। रिजल्ट आनलाइन ही बताया जाएगा। बाकी शिक्षा निदेशालय के आदेश का मामला उनके संज्ञान में नहीं।
विज्ञापन

- अजीत सिंह चुघ, बीईओ, पिंजौर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें