फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला हिंसा: हनीप्रीत सहित अन्य आरोपी वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेश

Thu, 11 Apr 2019 01:00 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन

 पंचकूला हिंसा मामले में आरोपी हनीप्रीत को बुधवार को जिला अदालत में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया गया। जमानत पर छूटे आरोपी जिला अदालत में प्रत्यक्ष रूप से पेश हुए। मामले की अगली सुनवाई 19 अप्रैल को मुकर्रर की गई। मामले में तीन आरोपियों का अभी सप्लीमेंट्री चालान आना है। इस कारण आरोप तय होने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


25 अगस्त 2017 को पंचकूला में हुए दंगों के खिलाफ दर्ज मामले में आरोपियों की पेशी हो रही है। पुलिस द्वारा कोर्ट में अभी तक पूरी चार्जशीट पेश नहीं की गई है। जांच के लिए गठित एसआईटी द्वारा गिरफ्तार हनीप्रीत सहित 8 आरोपियों के खिलाफ जो सप्लीमेंट्री चालान दाखिल किया जाना था, वह अभी बाकी है।

कोर्ट में चार्जशीट जमा होने के बाद ही 33 लोगों पर लगे आरोपों पर बहस की जाएगी और उसके बाद ही हनीप्रीत सहित सभी आरोपियों पर आरोप तय किए जाएंगे। हनीप्रीत और अन्य आरोपियों के खिलाफ एफआईआर नंबर 345 में आईपीसी की धारा 121, 121ए, 216, 145, 150, 151, 152, 153 और 120बी के तहत मामला दर्ज है।
विज्ञापन


साध्वी यौन शोषण मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी करार देने के बाद पंचकूला में हिंसा भड़क गई थी। इस हिंसा को भड़काने और देशद्रोह के मामले में हनीप्रीत मुख्य आरोपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें