फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के दिन अस्पताल में मुस्तैद रहेगी डाक्टरों की टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
होली के दिन अस्पताल में मुस्तैद रहेगी डॉक्टरों की टीमें
विज्ञापन


- अस्पताल प्रबंधन की ओर से मीटिंग कर तैयार किया प्लान
- इमरजेंसी में की गई है अतिरिक्त डॉक्टरों की तैनाती

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। होली के हुड़दंग को लेकर प्रशासन पूरी तरह चौकसी बरतने की तैयारी में है। इसी के चलते पंचकूला स्वास्थ्य विभाग ने सेक्टर-6 जनरल अस्पताल में चिकित्सकों की स्पेशल टीमों का गठन कर तैनात रहने की योजना बनाई है। एंबुलेंस का नंबर डायल करते ही मौके पर एंबुलेंस पहुंचेगी। होली पर्व केेे देखते हुए एंबुलेंस के ड्राइवरों और नर्सिंग स्टाफ की छुट्टी कैंसिल कर दी गई।
इस बार होली पर्व शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराना पुलिस-प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। चूंकि इस बार कोड ऑफ कंडक्ट लग चुका है। पंचकूला स्वास्थ्य विभाग की पीएमओ मनकीरत मुरारा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग इमरजेंसी में शिफ्ट वार चिकित्सक मुस्तैद रहेंगे। सेक्टर-6 जनरल अस्पताल के लिए एक स्पेशल टीम का गठन किया गया है। ताकि वह किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपट सके। आवश्यकता पड़ने पर डॉक्टरों को घर से बुलाना पड़ेगा। पीड़ित को जल्द से जल्द से चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके। टीम में तीन चिकित्सक, एक फार्मेसिस्ट, एक वार्ड ब्वाय व एक स्टाफ नर्स रहेगी। इसके लिए एक अलग से वार्ड भी बनाया गया है। सरकारी नंबर 108 एंबुलेंस की रहेगी। इस पर लोग फोन कर आपात स्थिति में मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन


पीएमओ ने लोगों से की अपील
सेक्टर-6 जनरल अस्पताल की पीएमओ मनकीरत मुरारा ने लोगों से अपील की है कि वह शांति के साथ होली का त्योहार मनाए। कोई व्यक्ति नशा कर लड़ाई-झगड़ा न करें। अपने घर के बच्चों को वह होलिका दहन की कहानी भी सुनाए। लोग स्किन खराब केमिकल वाले रंग न डालें। शहर के लोग शांति बनाए बनाकर रखें।
विज्ञापन


होली पर्व पर चिकित्सा टीम अस्पताल में मुस्तैद रहेगी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए टीम बनाई गई है। एंबुलेंस नंबर पर काल कर लोग मदद ले सकते हैं।
मनकीरत मुरारा, पीएमओ, सेक्टर -6 जनरल अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें